सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Indonesia Masters 2022: सिंधू और लक्ष्य करेंगे भारत की अगुआई, साइना, कश्यप और प्रणॉय ने नाम वापिस लिया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत के तीन बड़े स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, पारूपल्ली कश्यप और एच एस प्रणॉय ने इस बार के इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरिज से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया है। आज से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट से इस तीन बड़े खिलाड़ियों के हटने से अब भारत की उम्मीदें युवा लक्ष्य सेन और ओलंपिक में दो बार की मेडल विजेता पीवी सिंधू से रहेंगी। इससे पहले ओलंपिक की ब्रॉन्ज़ मेडल विजेता साइना ने कार्यभार प्रबंधन का हवाला देकर अपना नाम वापिस लिया। दूसरी ओर हैमस्ट्रिंग चोट से उबरे पारूपल्ली कश्यप अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। कश्यप ने कहा, “चयन ट्रायल से पहले मुझे हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी और सात सप्ताह ठीक होने में लग गए। इसके बाद मुझे टखने में चोट लग गई। फिलहाल मैं ठीक हूं लेकिन टूर्नामेंट में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं। साइना ने इसलिये नाम वापिस लिया क्योंकि बहुत सारे टूर्नामेंट होने हैं। वह इसमें नहीं खेलकर अगले सप्ताह खेलेगी।” एचएस प्रणॉय ने कहा, “मैं इंडोनेशिया में नहीं खेलूंगा लेकिन अगला टूर्नामेंट खेलूंगा। मैं फिट हूं और मुझे अगले टूर्नामेंटों का इंतजार है।” हाल ही में पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ियों ने थॉमस कप के फाइनल में 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया था। इस जीत से भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा है। विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज लक्ष्य सेन को टूर्नामेंट में सातवीं रैंकिंग मिली है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *