सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 22 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्यPM Modi Gold Price: पीएम मोदी बोले- लोगों ने मेरी बात मानी, सोना कम खरीदा और पैसे बचे; बताया कैसे घटे दामAmit Shah Kashmir: अमित शाह बोले- कश्मीर घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं, पुलवामा में मारा गया आखिरी लश्कर आतंकीAndhra Pradesh Car Accident: पेलुरु के पास नहर में गिरी बारातियों की कार, 4 लोगों की मौत; नवविवाहित जोड़ा बचाKurla Couple Assault: कुर्ला गार्डन में कपल से मारपीट: छह नाबालिग आरोपी दो हफ्ते के लिए सुधार गृह भेजे गए

श्रीलंका को ‘आधार कार्ड’ बनाने में मदद करेगा भारत, ग्रांट को मिली मंजूरी

2 मिनट पढ़ें
श्रीलंका को 'आधार कार्ड' बनाने में मदद करेगा भारत, ग्रांट को मिली मंजूरी

श्रीलंका को 'आधार कार्ड' बनाने में मदद करेगा भारत, ग्रांट को मिली मंजूरी

Advertisement

श्रीलंका को ‘आधार कार्ड’ बनाने में मदद करेगा भारत, ग्रांट को मिली मंजूरी

भारत श्रीलंका के ‘डिजिटल पहचान ढांचे’ को लागू करने के लिए मदद करने पर सहमत हो गया है। श्रीलंका मंत्रिमंडल ने 7 फरवरी को यह फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये डिजिटल आईडी ‘आधार कार्ड’ तकनीक पर आधारित होंगे। श्रीलंकाई कैबिनेट मंत्री नामल राजपक्षे ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने भारतीय मदद के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।

आधार पर एक व्यक्तिगत पहचान सत्यापन उपकरण पेश करने की उम्मीद है

श्रीलंकाई सरकार ने कहा है कि प्रस्तावित डिजिटल आइडेंटिटी फ्रेमवर्क के तहत बायोमेट्रिक डेटा के आधार पर एक व्यक्तिगत पहचान सत्यापन उपकरण पेश करने की उम्मीद है। यह एक डिजिटल टूल होगा जो साइबर स्पेस में लोगों की पहचान का प्रतिनिधित्व कर सकता है और इसके जरिए फिजिकल पहचान को डिजिटली सटीक रूप से सत्यापित किया जा सकता है।

Advertisement

राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद हुई थी पहल

रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस पहल की शुरुआत दिसंबर 2019 में राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद हुई थी। श्रीलंका सरकार ने भारत से अनुदान प्राप्त करने और प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *