सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

FIH Pro League हॉकी में भारत का मुकाबला होगा फ्रांस से

2 मिनट पढ़ें
FIH Pro League हॉकी में भारत का मुकाबला होगा फ्रांस से

FIH Pro League हॉकी में भारत का मुकाबला होगा फ्रांस से

Advertisement

FIH Pro League हॉकी में भारत का मुकाबला होगा फ्रांस से

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता टीम इंडिया 2021-22 एफआईएच प्रो लीग हॉकी टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत फ्रांस के खिलाफ करेगा। फ्रांस से भिड़ने के बाद मनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम बुधवार को दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगी। इसके साथ ही ये टूर्नामेंट भारतीय टीम का इस साल पहला प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट होगा। इस लीग पर नजर डाले तो दुनिया की तीसरे नंबर की टीम भारत की रैंकिंग दोनों टीमों से कहीं बेहतर है।

भारत विश्व लीग 2015 सेमीफाइनल में फ्रांस को हराने के बाद से इस टीम के खिलाफ नहीं खेला है

भारत विश्व लीग 2015 सेमीफाइनल में फ्रांस को हराने के बाद से इस टीम के खिलाफ नहीं खेला है। इस मुकाबले से पहले भारत के दक्षिण अफ्रीका में सामंजस्य बैठाने के बारे में पूछने पर रीड ने कहा, ”दक्षिण अफ्रीका एक शानदार जगह है। हमें यहां इतने बड़े स्तर की प्रतियोगिता में खेलने का अधिक मौका नहीं मिलता इसलिए हमें इसे सुनहरे मौके की तरह देखते हैं।”

Advertisement

भारत 9 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका ( South Africa ) के खिलाफ खेलेगा

मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाला भारत 9 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका ( South Africa ) के खिलाफ खेलेगा। पिछली बार दोनों टीमों का आमना-सामना एफआईएच मेन्स सीरीज फाइनल भुवनेश्वर ओडिशा 2019 के फाइनल के दौरान हुआ था, जिसमें भारत ने 5-1 से मैच जीता था।

दक्षिण अफ्रीका एक गुणवत्ता वाली टीम है

26 वर्षीय हरमनप्रीत ने कहा, दक्षिण अफ्रीका एक गुणवत्ता वाली टीम है। वे वर्तमान में दुनिया में 10वें स्थान पर हैं और किसी भी दिन किसी भी टीम को हराने में सक्षम हैं, इसलिए आप उन्हें कम करके नहीं आंक सकते। यह निश्चित रूप से हमारे लिए एक अच्छी चुनौती होगी और हम साउथ अफ्रीका जैसी अच्छी टीम का सामना करने के लिए वास्तव में उत्साहित हैं। दो दिन के ब्रेक के बाद भारत 12 फरवरी को फ्रांस और 13 फरवरी को साउथ अफ्रीका से खेलेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *