सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

मिसाइल गिरने पर बौखलाए इमरान खान, कहा- भारत को जवाब दे सकते थे, लेकिन हमने संयम बरता

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने आज कहा कि पाकिस्तान चाहता तो अपने पंजाब प्रांत में भारतीय मिसाइल के गिरने पर भारत को जवाब दे सकता था, लेकिन इसने संयम दिखाया। बीते बुधवार को बिना हथियार वाला भारतीय सुपरसोनिक मिसाइल पाकिस्तानी क्षेत्र में चली गई थी। इस मिसाइल के लाहौर से 275 किलोमीटर दूर मियां चन्नू के पास एक कोल्ड स्टोर पर गिरने से पहले कई एयरलाइनों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो गया था। गनीमत ये रही की इस मिसाइल के गिरने से पाकिस्तान में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। इस पूरे मामले पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हम भारतीय मिसाइल के मियां चन्नू में गिरने के बाद जवाब दे सकते थे, लेकिन हमने संयम दिखाया।’ विपक्ष की ओर से संयुक्त रूप से अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने के बीच प्रधानमंत्री इमरान खान दोपहर को पंजाब के हफीजाबाद में रविवार को एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

भारत के स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं इमरान

इमरान खान ने देश की रक्षा तैयारियों के बारे में बताते हुए कहा, ‘हमें अपनी सेना और देश को मजबूत बनाना है।’ इससे पहले, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने शनिवार को कहा था कि वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दुर्घटनावश एक मिसाइल दागने के भारत के सरल स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं है और उसने संयुक्त जांच की मांग की थी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *