सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

31 साल से दीपक गाबा के घर रक्षाबंधन मनाने पहुंचती है सैकड़ों महिलाएं

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

31 साल से दीपक गाबा के घर रक्षाबंधन मनाने पहुंचती है सैकड़ों महिलाएं

– हर्ष भारद्वाज –

Advertisement

नई दिल्ली, हैडलाइन पढकर आप सोच रहे होंगे भला ऐसे कैसे हो सकता है त्यौहार के दिन इतनी बड़ी संख्या में महिलाये अपने घर का त्यौहार छोड़ कैसे किसी दूसरे के घर पहुंच कर रक्षाबन्धन जैसा पवित्र पर्व मनाने पहुंचती है | लेकिन यह सत्य है कि एक दो साल से नहीं बल्कि पूरे 31 साल से लगातार ऐसा हो रहा है | जी हाँ यह उत्सव मनाया जाता है विशवास नगर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे स्व.मदन लाल गाबा के घर | श्री गाबा के पुत्र दीपक गाबा जो कि शाहदरा जिला भाजपा के महामंत्री भी हैं नें बताया उनके स्व.पिता मदन लाल गाबा जी नें यह सिलसिला 1993 में शुरू किया था |

उस वक्त मदनलाल गाबा इस त्यौहार को मनाने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र के तहत झुग्गी बस्तियों में महिलाओं के घर जाया करते लेकिन कुछ साल बाद श्री गाबा नें यह आयोजन अपने निवास स्थान पर करना शुरू कर दिया | श्री गाबा अपने घर झुग्गी बस्ती की महिलाओं को आमंत्रित कर उनसे राखी बंधवाने
के बाद तमाम मौजूद महिलाओं को उपहार देते थे और सभी के लिए खाने-पीने का इंतजाम भी किया करते | धीरे धीरे यह संख्या बढने लगी और कारवां बढ़ता गया | दीपक गाबा बताते है 19 98 में उनके पिताश्री का स्वर्गवास हो गया उसके बाद उन्होंने इस पवित्र कार्य की बागडोर सम्भाली और तभी से वे और उनके परिवार के सदस्य यह आयोजन हर रक्षाबन्धन को करते है |

दीपक गाबा कहते है सेवा बस्ती की बहनों के साथ रक्षाबन्धन मनाना ना केवल उन्हें अपितु उनके परिवार को बहुत अच्छा लगता है | वे बताते हैं इस मौके पर बहनों की इन्तजार में उनका पूरा परिवार रहता है और उनकी पसंद के भोजन की व्यवस्था की जाती है | जो कुछ हमसे बन पाता है उपहार भी दिए जाते है | दीपक गाबा कहते हैं भाई-बहन के असीम प्रेम व अटूट रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की उन्हें सावन शुरू होते ही इन्तजार होने लगती है और हर साल कुछ नया हो यह हमारा प्रयास रहता है | दीपक गाबा कहते हैं बहनों के साथ हमारा रिश्ता केवल रक्षाबन्धन के दिन ही नहीं रहता बल्कि हम साल भर बहनों की सलामती की दुआ करते हैं और सभी के सुख-दुःख में शामिल होने का प्रयास करते है | दीपक गाबा कहते हैं सभी बहने अब हमारे परिवार की हिस्सा बन चुकी है और अब हमारा परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *