सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

‘वे लेफ्ट के अग्रणी नेता थे’, पीएम मोदी ने सीताराम येचुरी के निधन पर जताया शोक

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

PM Narendra Modi expressed grief over the demise of Sitaram Yechury 'वे लेफ्ट के अग्रणी नेता थे', पीएम मोदी ने सीताराम येचुरी के निधन पर जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीपीआईएम के महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर शोक जताया. पीएम मोदी ने कहा, सीताराम येचुरी के निधन पर दुख हुआ. वे वामपंथ के प्रणेता थे. वे राजनीतिक स्पेक्ट्रम से जुड़ने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाते थे. उन्होंने एक प्रभावी सांसद के रूप में भी अपनी पहचान बनाई. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं. ॐ शांति.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीताराम येचुरी के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा, येचुरी जी का निधन राजनीतिक क्षेत्र के लिए क्षति है. मैं उनके परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर उन्हें इस कठिन समय को सहने की शक्ति दे.

राहुल गांधी-ममता बनर्जी ने जताया दुख

Advertisement

सीताराम येचुरी के निधन पर राहुल गांधी ने दुख जताया है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, सीताराम येचुरी जी दोस्त थे. उन्हें भारत की गहरी समझ थी और वे भारत की विचारधारा के रक्षक थे. मैं उनके साथ लंबी बातचीत को मिस करूंगा. उनके परिवार, दोस्तों औऱ समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं.

उधर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी येचुरी के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने लिखा, सीताराम येचुरी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ. उनका निधन देश की राजनीति को बड़ा नुकसान है. मैं उनके परिवार, दोस्तों और करीबियों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं.

72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

सीताराम येचुरी ने 72 साल की उम्र में एम्स दिल्ली में आखिरी सांस ली. येचुरी को 19 अगस्त को निमोनिया और चेस्ट इंफेक्शन के बाद इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था. इसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था. येचुरी 2015 में सीपीआई एम के महासचिव बने थे. उन्होंने INDIA गठबंधन में अहम भूमिका निभाई थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *