सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

शिव सेवा कांवड़ शिविर में पहुंचे हर्ष मल्होत्रा ,मनोज तिवारी अति.उपायुक्त संदीप लांबा

3 मिनट पढ़ें
मनोज तिवारी

शिव सेवा कांवड़ शिविर में पहुंचे हर्ष मल्होत्रा ,मनोज तिवारी अति.उपायुक्त संदीप लांबा

शिव सेवा कांवड़ शिविर में पहुंचे हर्ष मल्होत्रा ,मनोज तिवारी अति.उपायुक्त संदीप लांबा

 26 साल से लग रहा है शिविर : दर्शन सिंह

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भोलेनाथ के भगत राजधानी पहुंचने लगे है | कांवड़ शिविरों में शिवभक्तों की भीड़ बढने लगी है ,अकेले जी.टी.रोड शाहदरा पर दो दर्जन से अधिक शिविर लगे हुए हैं जहां तिल रखने को भी जगह नहीं है | शाहदरा जी.टी.रोड पर शिव सेवा कांवड़ शिविर जो पिछले 26 साल से चल रहा है के अध्यक्ष दर्शन सिंह बताते हैं शिवर में समाज से जुड़े अनेक प्रमुख लोग अधिकारी तथा विभिन्न दलों से जुड़े जन प्रतिनिधि पहुंच भोले नाथ की शरण में आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं |

उन्होंने बताया आज शिविर में केन्द्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ,उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी,नवीन शाहदरा जिला भाजपा अध्यक्ष मास्टर विनोद , क्षेत्रीय अति.उपायुक्त संदीप लांबा भी पहुंचे | हर्ष मल्होत्रा नें कहा कहां यह आयोजन न केवल सेवा का प्रतीक है, बल्कि समाज के प्रति हमारे दायित्व की भी स्मृति कराता है। सांसद मनोज तिवारी नें इस अवसर पर कांवड़ यात्रियों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और शिवभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण का अनुभव किया।

अति,उपायुक्त पुलिस संदीप लांबा नें भगवान् भोलेनाथ का पूजन एवं दरबार में स्थापित अन्य देवी देवताओं के साथ पूजा, अर्चना और आरती की और पवित्र श्रावण मास की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मास्टर विनोद नें कहा कि भगवान शिव की अराधना और भक्ति को समर्पित यह पवित्र मास सभी के जीवन में आध्यात्मिक चेतना, उन्नति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करे। भगवान शिव से सभी भक्तगणों पर कृपा दृष्टि बनाए रखने की कामना करता हूँ। सारा वातावरण हर हर महादेव के नारों से गूंज गया |

कड़ी धूप हो या झमाझम बारिश भगवान शिव की भक्ति में लीन कावड़ियों मे जोश भरपूर है और कांवडिए हर मौसम का भरपूर आनंद ले रहे है। कावड़ सेवा शिविरों में कावड़ियों के लिए भजन संध्या, धार्मिक कार्यक्रम व सुंदर और मनमोहक झाकियों का आयोजन भी किया गया है। कावड़ सेवा शिविरों का भव्य आयोजन, कई किलोमीटर से पैदल चल कर गंगाजल ला रहे कावड़ियों का उल्लास, कावड़ियों की भव्य, सुंदर व लाइटों से सजी कावड़, कावड़ियों की सेवा में लगे सेवादार, जगह जगह कावड़ियों की सेवा के लिए भक्तों द्वारा किए गए विशेष प्रबंध ऐसा मानों की हर कोई भगवान शिव की भक्ति में रंग गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *