Home आमने सामने Delhi Waterlogging: जलभराव की समस्या से जनता को मिली राहत : रीना...

Delhi Waterlogging: जलभराव की समस्या से जनता को मिली राहत : रीना माहेश्वरी

0
14

Delhi Waterlogging: जलभराव की समस्या से जनता को मिली राहत : रीना माहेश्वरी

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : अशोक नगर वार्ड की निगम पार्षद रीना माहेश्वरी ने कहा कि मानसून में दिल्ली में आने वाली जलभराव की समस्या को रोकने के लिए दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम ने मानसून से पहले ही कार्य करने शुरू कर दिए थे जिससे मानसून में दिल्ली की जनता को जलभराव की समस्या का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम ने मिलकर पूरे चरणबद्ध तरीके से काम किया और उसका नतीजा यह हुआ कि अबकी बार दिल्ली में लोगों को जलभराव की समस्या का ज्यादा सामना नहीं करना पड़ा। रीना माहेश्वरी ने बताया कि सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग और एमसीडी द्वारा प्रमुख व छोटे नालों से लाखों मीट्रिक टन गाद हटाई गई ताकि पानी के फ्लो में कोई रुकावट ना आए। उन्होंने बताया कि पानी के सुचारू निकास के लिए मानसून आने से पहले ही सभी मैनहोल की समय पर सफाई सुनिश्चित की गई। रीना माहेश्वरी ने कहा कि मैंने खुद अपने वार्ड में नालियों की, नालों की अच्छी तरह से साफ सफाई करवाई, नालियों और नालों से निकाली गई गंदगी को तुरंत उठवाया गया, सड़कों से लगातार कूड़ा उठा ताकि पानी सुचारू रूप से फ्लो होता रहे और कहीं भी एकत्रित ना हो। उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए एमसीडी द्वारा पहले ही दवाइयों का छिड़काव करवाया गया। रीना माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा सरकार अन्य सरकार की तरह नहीं है जो समस्या आने पर उसका समाधान करती है बल्कि भाजपा पहले से ही बचाव कार्य करती है ताकि समस्या उत्पन्न ही ना हो। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को किसी भी तरह की कोई परेशान ना हो इसके लिए दिल्ली सरकार हर संभव कार्य कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here