सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Encounter: दिल्ली के गाज़ीपुर में देर रात मुठभेड़, वांछित अपराधी घायल होकर गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Encounter: दिल्ली के गाज़ीपुर में देर रात मुठभेड़, वांछित अपराधी घायल होकर गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गाज़ीपुर इलाके में सोमवार देर रात एक नाटकीय मुठभेड़ के बाद दिल्ली पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ गाजीपुर पेपर मार्केट में हुई, जहां पुलिस की गोलीबारी में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रात करीब 12 बजे पूर्वी जिले की एंटी नारकोटिक्स स्क्वायड को इनपुट मिला था कि एक वांछित अपराधी गाज़ीपुर इलाके में किसी से मिलने आने वाला है। यह वही आरोपी है जिसने कुछ दिन पहले पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी पर हमला किया था और तब से फरार चल रहा था।

सूचना मिलते ही एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और गाजीपुर पेपर मार्केट की घेराबंदी की गई। जैसे ही आरोपी मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचा, पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी।

Advertisement

घायल हालत में आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया गया और इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखना और लूटपाट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं। वह लंबे समय से फरार था और पुलिस की रडार पर था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *