सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

दलित लड़की की मौत पर हेमंत सोरेन बोले, ऐसी घटनाएं तो होती रहती हैं

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

झारखंड के दुमका में 12वीं की एक लड़की की मौत के कुछ दिनों बाद ही जिले की एक अन्य नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार और हत्या की घटना सामने आई है। दुमका के एक खेत में एक किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला। मिली जानकारी के मुताबिक उसकी उम्र 14 से 15 साल है और वह आदिवासी समुदाय की बताई जा रही है। इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर सियासत तेज हो गई है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि घटनाएं कहां नहीं होती हैं। घटनाएं तो होती रहती है। विपक्ष के आरोप निराधार हैं। हमने कल ही अपनी बात रख दी थी। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सीएम के इस बयान पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लगातार ट्वीट कर जोरदार हमला बोला। उन्होंने लिखा कि पहले शाहरुख़ .. फिर अमानत अली और अब अरमान अंसारी , ये सब भारत के नही होंगे .. जरूर उस पार से आए होंगे इसकी जांच NIA से होनी चाहिए। निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम को झारखंड मुक्ति मोर्चा न कहकर झारखंड मुस्लिम मोर्चा करार दिया और कहा कि इनका एजेंडा आदिवासी का खात्मा और बांग्लादेशी घुसपैठों को झारखंड में बसाकर जनसंख्या बढ़ाना है। लेकिन भाजपा संघर्ष व बलिदान के रास्ते पर लाठी गोली खाएगी लेकिन झारखंड को बचाएगी। इस बीच भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार को राज्य के दलितों और आदिवासियों की रक्षा करने में विफल रहने को लेकर फटकार लगाई। फ़िलहाल दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लाकड़ा ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरमान अंसारी के रूप में हुई है। एसपी ने कहा कि पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अरमान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम सबूत इकट्ठा कर रहे हैं और जल्द ही चार्जशीट दाखिल करेंगे। दुमका के एक खेत में शनिवार को एक किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला था।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *