सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

गुजरात : इंडियन नेवी ने 2 हजार करोड़ का ड्रग्स पकड़ा, पाकिस्तान से समुद्री रास्ते से लाई जा रही थी खेप

2 मिनट पढ़ें
गुजरात : इंडियन नेवी ने 2 हजार करोड़ का ड्रग्स पकड़ा, पाकिस्तान से समुद्री रास्ते से लाई जा रही थी खेप

गुजरात : इंडियन नेवी ने 2 हजार करोड़ का ड्रग्स पकड़ा, पाकिस्तान से समुद्री रास्ते से लाई जा रही थी खेप

Advertisement

 

भारतीय नौसेना को आज बड़ी कामयाबी मिली है. गुजरात में इंडियन नेवी ने पाकिस्तान से समुद्री रास्ते से भारत में लाई जा रही ड्रग्स की बड़ी खेप पकड़ी है. पकड़े गए ड्रग्स की कीमत 2 हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि इस साल का अबतक का सबसे बड़ा ड्रग्स कंसाइनमेंट जब्त किया गया है. जानकारी के मुताबिक, भारतीय नौसेना को इस संबंध में खुफिया तंत्रों से जानकारी मिली थी. इसके बाद इंडियन नेवी ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के नजदीक से ड्रग्स का कंसाइनमेंट पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान से फिशिंग बोट के जरिए मादक पदार्थ की खेप को भारत लाया जा रहा था।

Advertisement

कंटेनर में छुपाकर लाया गया अमेरिकन गांजा बरामद

बता दें कि इससे पहले जनवरी में गुजरात के कच्छ में मुंद्रा पोर्ट पर एक बार फिर बड़ी मात्रा में नशे का सामान पकड़ा गया है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने एक कंटेनर में छुपाकर लाया गया अमेरिकन गांजा बरामद किया है. जिसे कार के कबाड़ में छुपाकर लाया गया था. गुजरात के इसी मुंद्रा पोर्ट पर 16 सितंबर 2021 को भारी मात्रा में अफगानी हेरोइन पकड़ी गई थी. जिसकी कीमत 9000 करोड़ से ज्यादा थी. दो कंटेनरों में भरी प्रतिबंधित हेरोइन मुंद्रा बंदरगाह के डीपी वर्ल्ड टर्मिनल पर बरामद की गई थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *