सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Gopal Khemka Murder: गोपाल खेमका हत्याकांड: पटना में संदिग्ध रोशन कुमार गिरफ्तार, पूछताछ में बड़े खुलासों की उम्मीद

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Gopal Khemka Murder: गोपाल खेमका हत्याकांड: पटना में संदिग्ध रोशन कुमार गिरफ्तार, पूछताछ में बड़े खुलासों की उम्मीद

पटना के चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस केस में पटना पुलिस ने एक संदिग्ध युवक रोशन कुमार को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब रोशन खेमका के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचा था। पुलिस को पहले से उस पर शक था और मौके पर ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस हत्याकांड में एक शूटर के साथ दो लाइनर भी शामिल थे। जब गोपाल खेमका शुक्रवार रात बांकीपुर क्लब से लौट रहे थे, तब पहला लाइनर शूटर को उनकी जानकारी दे रहा था। दूसरा लाइनर बिस्कोमान टावर के पास गांधी मैदान इलाके में तैनात था। वहीं शूटर पहले से ही खेमका के अपार्टमेंट के बाहर हेलमेट पहनकर खड़ा था और जैसे ही खेमका कार से उतरे, उसने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई और शूटर बाइक से फरार हो गया।

Advertisement

पुलिस ने अब तक इस मामले में करीब एक दर्जन लोगों से पूछताछ की है और गांधी मैदान, बांकीपुर क्लब, बुद्ध कॉलोनी, इनकम टैक्स गोलंबर समेत कई इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। रोशन कुमार से पूछताछ के दौरान हत्याकांड में शामिल शूटर और दोनों लाइनर की पहचान और ठिकानों का पता लगने की उम्मीद है।

पटना पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए विशेष टीम गठित कर दी है और छापेमारी लगातार जारी है। आने वाले दिनों में इस केस में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *