सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Tahawwur Rana Confession: 26/11 हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा बोला: पाक सेना का सबसे भरोसेमंद एजेंट था, मुंबई हमले की साजिश में शामिल था

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Tahawwur Rana Confession: 26/11 हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा बोला: पाक सेना का सबसे भरोसेमंद एजेंट था, मुंबई हमले की साजिश में शामिल था

मुंबई पर 2008 में हुए 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा ने पाकिस्तान, लश्कर-ए-तैयबा और आईएसआई को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। तहव्वुर राणा ने स्वीकार किया है कि वह पाकिस्तान सेना का सबसे भरोसेमंद एजेंट था और उसने मुंबई हमले की साजिश में अहम भूमिका निभाई थी। फिलहाल तहव्वुर राणा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की कस्टडी में है और तिहाड़ जेल में बंद है। उससे मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच लगातार पूछताछ कर रही है।

राणा ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि उसे खाड़ी युद्ध के दौरान सऊदी अरब में भी तैनात किया गया था और पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के ट्रेनिंग सेंटर में उसने कई बार जाकर ट्रेनिंग ली। उसने माना कि 26/11 हमले की योजना काफी पहले से बनाई जा रही थी और इसके लिए उसने मुंबई के कई इलाकों का दौरा भी किया था। इनमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जैसे महत्वपूर्ण स्थान शामिल थे।

तहव्वुर राणा ने बताया कि मुंबई अटैक पाकिस्तान की सैन्य खुफिया एजेंसी आईएमआई की निगरानी में हुआ था और पाक सेना ने उसे कई बार भारत और सऊदी अरब जैसे देशों में भेजा था। राणा ने स्वीकार किया कि वह भारत में आतंकी नेटवर्क को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय था।

Advertisement

राणा की न्यायिक हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। पिछली बार उसकी कोर्ट में पेशी सुरक्षा कारणों से वर्चुअल माध्यम से हुई थी, जहां उसके वकील ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं जताईं। इस पर कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन को 9 जून तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। अगली सुनवाई भी वर्चुअल मोड में हो सकती है।

तहव्वुर राणा के इन कबूलनामों से 26/11 हमले में पाकिस्तान की सैन्य एजेंसियों और आतंकी संगठनों की संलिप्तता एक बार फिर उजागर हो रही है। भारत के लिए यह जांच पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर घेरने की दिशा में अहम साबित हो सकती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *