सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 15 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Bhagalpur Firing: भागलपुर के नवगछिया में पूर्व मुखिया अजय सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार गोलियां लगीं, ग्रामीणों ने दो हमलावरों को पकड़ाMoti Nagar Death Case: दिल्ली के मोती नगर में दुकान के चेंजिंग रूम से युवती का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटीYamuna River: दिल्ली सरकार यमुना नदी पर जनता को सिर्फ भ्रमित कर रही है : अरुण तोमरInflation in India: भाजपा के राज में महंगाई ने तोड़ दी जनता की कमर : महेंद्र भास्करChhath Mahaparv: सरकार ने छठ महापर्व की तैयारियों में झोंकी पूरी ताकत : विनोद जायसYamuna Dead Fish: यमुना में लाखों मरी मछलियां मिलने के मामले में वजीराबाद थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्जMadurai Gold Showroom Theft: मदुरै में नए गोल्ड शोरूम से करीब 15 करोड़ के जेवरात चोरी, यूट्यूबर मीनाक्षी गिरफ्तार, बॉयफ्रेंड फरारCyclone Akvan: बंगाल की खाड़ी में फिर गहराया चक्रवात का खतरा, ‘अर्नब’ के बाद आ रहा ‘अकवन’, कई तटीय राज्यों में अलर्ट

Nalanda Double Murder: नालंदा में डबल मर्डर: बच्चों के झगड़े में चली गोलियां, युवक-युवती की मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Nalanda Double Murder: नालंदा में डबल मर्डर: बच्चों के झगड़े में चली गोलियां, युवक-युवती की मौत

बिहारशरीफ के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित डुमरावां गांव में मंगलवार को बच्चों के मामूली झगड़े ने भयावह रूप ले लिया। विवाद के दौरान दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई, जिसमें सिर में गोली लगने से 22 वर्षीय अन्नू कुमारी और 24 वर्षीय हिमांशु कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

मृतक अन्नू कुमारी गांव के ओमप्रकाश पासवान की बेटी थी, जबकि हिमांशु कुमार संतोष पासवान का बेटा था। जानकारी के अनुसार बच्चों के बीच कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और बड़ों की बीच में दखल के बाद गुस्से में आकर फायरिंग शुरू कर दी गई। गोली दोनों को सिर में लगी और गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल बिहारशरीफ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही दीपनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि मामले में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Advertisement

उधर, अस्पताल में मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के विरोध में हंगामा किया और अस्पताल के मुख्य गेट को जाम कर दिया। वे शवों को सीधे घर ले जाने की जिद पर अड़े रहे। सूचना पर बिहार थाना अध्यक्ष सम्राट दीपक मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने शवों को जबरन गेट से बाहर निकाल कर घर की ओर ले जाना शुरू कर दिया।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच सकते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *