सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

तेल की कीमतों पर छह देशों के आंकड़े देकर बोले मंत्री- हमने उनके मुकाबले 10% दाम भी नहीं बढ़ा

2 मिनट पढ़ें
तेल की कीमतों पर छह देशों के आंकड़े देकर बोले मंत्री- हमने उनके मुकाबले 10% दाम भी नहीं बढ़ा

तेल की कीमतों पर छह देशों के आंकड़े देकर बोले मंत्री- हमने उनके मुकाबले 10% दाम भी नहीं बढ़ा

Advertisement

तेल की कीमतों पर छह देशों के आंकड़े देकर बोले मंत्री- हमने उनके मुकाबले 10% दाम भी नहीं बढ़ाए

पेट्रोल-डीजल की हर रोज बढ़ रही कीमतों को लेकर आज केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में तेल की कीमतों में इजाफा मुख्य तौर पर अंतरराष्ट्रीय वजहों के चलते हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश में तेल का भाव पांच फीसदी तक बढ़ गया है। गौरतलब है कि बीते 15 दिनों में 13 बार देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ चुकी हैं।

एक साल में सिर्फ 5 प्रतिशत बढ़े हैं दाम

इस बीच दोनों ईंधन 9.20 रुपये महंगे हो गए हैं। इस समय मुंबई में पेट्रोल का दाम सबसे ज्यादा है। लोकसभा में चर्चा के दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि भारत में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी अन्य देशों में कीमतों में बढ़ोतरी का 1/10वां हिस्सा है। अप्रैल 2021 और 22 मार्च के बीच पेट्रोल की कीमतों में अमेरिका में 51 फीसदी, कनाडा में 52 फीसदी, जर्मनी में 55 फीसदी, ब्रिटेन में 55 फीसदी, फ्रांस में 50 फीसदी, स्पेन में 58 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है लेकिन इसकी तुलना में भारत में पांच फीसदी की वृद्धि हुई है

Advertisement

 

पिछले 15 दिनों में तेल की कीमत

अगर देखा जाए तो सिर्फ 13-14 दिनों में पेट्रोल के दाम में 10 रुपये से ज्यादा की वृद्धि हुई है. मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 104.61 रुपये और डीजल 95.87 रुपये प्रति लीटर हो गई है.22 मार्च से पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने का सिलसिला शुरू हुआ था. सिर्फ 24 और 1 अप्रैल को पेट्रोल के दाम में इजाफा नहीं हुआ था. उसके बाद से लगातार तेल की कीमत हर दिन बढ़ाई जा रही है. दिल्ली में लगभग हर दिन 80-80 पैसे तेल की कीमत बढ़ाई जा रही है. वहीं डीजल के दाम भी 95.87 पैसे हो गए हैं. लखनऊ में भी पेट्रोल की कीमत 104.45 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 96.03 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. नोएडा में पेट्रोल की कीमत 104.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 96.09 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *