Home Uncategorized Ghaziabad Encounter: ATM लूटकांड के दो इनामी बदमाश समीर और जुबैर पुलिस...

Ghaziabad Encounter: ATM लूटकांड के दो इनामी बदमाश समीर और जुबैर पुलिस मुठभेड़ में ढेर

0
24

Ghaziabad Encounter: ATM लूटकांड के दो इनामी बदमाश समीर और जुबैर पुलिस मुठभेड़ में ढेर

गाजियाबाद में हुए चर्चित ATM कैश वैन लूटकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वेव सिटी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो इनामी बदमाशों समीर और जुबैर को मार गिराया। दोनों आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक, ये वही आरोपी थे जिन्होंने 6 मई को नेशनल हाईवे-9 पर इंडिया वन की कैश वैन लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था।

जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने कैश वैन पर फायरिंग कर ड्राइवर को गन पॉइंट पर नीचे उतार दिया था और करीब 27 लाख रुपये से भरी वैन लेकर फरार हो गए थे। वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था और पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। बदमाश वैन को करीब 8 किलोमीटर दूर ले गए और बाद में मसूरी थाना क्षेत्र के एक्सप्रेसवे पर लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि इस लूटकांड में कुल चार बदमाश शामिल थे। घटना के बाद पुलिस ने मोहम्मद कैफ और मोहम्मद रिजवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उनके कब्जे से करीब 8 लाख रुपये बरामद किए गए थे। वहीं बाकी आरोपियों समीर और जुबैर की तलाश जारी थी, जिन पर बाद में एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया।

डीसीपी धवल जायसवाल के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में देखे गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध बदमाश पुलिस को आते दिखाई दिए। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें समीर और जुबैर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल बदमाशों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ में एक सब-इंस्पेक्टर समेत दो से तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 8 से 9 लाख रुपये नकद, अवैध हथियार, पिस्तौल, तमंचे, कारतूस और एक गाड़ी बरामद की है। हालांकि इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मारे गए दोनों बदमाशों की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच थी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को सक्रिय कर चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here