सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

जी.बी.रोड की महिलाओं और बच्चों के साथ मनाया गौतम गंभीर नें श्री राम पर्व

3 मिनट पढ़ें
जी.बी.रोड की महिलाओं और बच्चों के साथ मनाया गौतम गंभीर नें श्री राम पर्व

जी.बी.रोड की महिलाओं और बच्चों के साथ मनाया गौतम गंभीर नें श्री राम पर्व

Advertisement

जी.बी.रोड की महिलाओं और बच्चों के साथ मनाया गौतम गंभीर नें श्री राम पर्व

* साड़ियाँ बांटी,दीप जलाये

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : जीबी रोड की महिलाओं और उनके बच्चों के साथ पूर्वी दिल्ली सांसद गौतम गंभीर ने मनाया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक उत्सव , कहा “ सब के राम-सब में राम” , बांटी साड़ियां – शॉल और जलाया दीप -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर के निर्माण को एक ऐसे अवसर के रूप में हमेशा याद किया जाएगा जिसने देश को उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक एक साथ ला दिया। राम सिर्फ़ हमारे आराध्य ही नहीं हैं , राम हमारी संस्कृति हैं । इस देश का आदर्श हैं । 22 जनवरी आजाद भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाने वाला दिन हैं । आज जहां पूरा देश इस दिन को एक उत्सव की तरह मना रहा है पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली के जीबी रोड की महिलाओं और बच्चों के साथ इस ऐतिहासिक दिन का स्वागत किया । इस शुभ अवसर पर सांसद गौतम गंभीर ने उनके साथ मिलकर प्राण प्रतिष्ठा को देखा और उनके हाथों से बनी रोटी भी खाई ।

Advertisement

सांसद गौतम गंभीर की कहना है की राम सबके है और राम सब में भी है । भगवान राम ने अपने वनवास के दौरान शबरी के जूठे बेर खाए और निषाद राज को गले से लगाया । आज इस पावन दिन पर पूरी दुनिया राममय हो गई है , और एक नए युग का आरंभ हुआ है । सांसद गौतम गंभीर ने जी बी रोड के महिलाओं को साड़ी और शॉल भी तोहफे में दिये । और प्रधानमंत्री के आह्वान पर उनके साथ इस शुभ अवसर पर दीप जलाकर दिवाली भी मनाई । सांसद
गौतम गंभीर ने इस मौके पर कहा -सदियों के बाद, एक ऐतिहासिक गलती को ठीक कर दिया गया है। यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। इस भव्य मंदिर और भगवान राम की मूर्ति को देखने के लिए न केवल देश के लोग और श्रद्धालु बल्कि पूरी दुनिया इंतजार कर रही है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साथ-साथ राम मंदिर के निर्माण को एक ऐसे अवसर के रूप में हमेशा याद किया जाएगा जिसने देश को उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक एक साथ ला दिया। मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में समारोहों का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं और उन सभी को बधाई देता हूं जिन्होंने इसे वास्तविकता बनाने के लिए अथक प्रयास किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *