सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

ऋषिकेश में सड़क हादसे में रेंजर समेत चार वन कर्मियों की मौत, नई गाड़ी के ट्रायल के दौरान हुआ एक्सीडेंट

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

ऋषिकेश में सड़क हादसे में रेंजर समेत चार वन कर्मियों की मौत, नई गाड़ी के ट्रायल के दौरान हुआ एक्सीडेंट

ऋषिकेश में भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने शोक प्रकट किया है. वन विभाग को मिली नई गाड़ी का ट्रायल के दौरान हादसा हो गया.

ऋषिकेश के चीला मार्ग पर सोमवार की शाम भीषण हादसा हुआ है. हादसे में रेंजर और डिप्टी रेंजर समेत चार वन कर्मियों की मौत हो गई. पांच लोग घायल भी बताए गए हैं. मृतकों में रेंजर शैलेश घिल्डियाल शामिल हैं. शैलेश घिल्डियाल पीएमओ में तैनात मंगेश घिड़याल के भाई हैं. हादसे के बाद राजाजी नेशनल पार्क के वार्डन का भी पता नहीं चल रहा है. बताया जा रहा है कि वन कर्मी विभाग को मिली नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे. चीला रेंज में ट्रायल के दौरान टायर फट जाने से गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई. वन विभाग की नई गाड़ी में कुल 10 लोग सवार थे. हादसे की खबर पाकर वन अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए. घायलों को ऋषिकेश एम्स लाया गया है.

वन विभाग को मिली थी नई गाड़ी

हादसे के बाद वन महकमे में शोक की लहर दौड़ गई. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ वन मंत्री सुबोध उनियाल ने भी संवेदना प्रकट की है. राजाजी नेशनल पार्क के डायरेक्टर साकेत बडोला ने बताया कि वार्डन को कुछ महीने पहले प्रमोट कर एसडीओ बनाया गया था. उम्मीद है कि लापता वार्डन का जल्द पता चल जाएगा. प्रशासन ने हादसे में जान गंवानेवालों और घायलों की सूची जारी कर दी है.

ट्रायल के दौरान हो गया हादसा

पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ समीर सिन्हा ने बताया कि विभाग में नई गाड़ी आई थी. गाड़ी का ट्रायल करने कर्मचारी और अधिकारी मौके पर गए थे. हादसे में दो होनहार रेंज अधिकारियों के साथ साथ दो कर्मचारियों को खो दिया है. एक वरिष्ठ अधिकारी अभी लापता हैं. विभाग शोक की घड़ी में परिजनों के साथ है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया गया है. वन विभाग की टीम लापता राजाजी नेशनल पार्क के वार्डन को तलाश करने में जुटी है. पुलिस जांच पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई कर ही है.

मृतकों का विवरण

1-शैलेश घिल्डियाल (रेंजर चीला रेंज)

2- प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर चीला रेंज)

Advertisement

3- सैफ अली खान पुत्र खलील निवासी चीला कॉलोनी (वन कर्मचारी)

4- कुलराज सिंह (अक्षा ग्रुप दिल्ली)

घायलों का विवरण

1-हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वन विभाग)

2- राकेश नौटियाल (वन विभाग)

3- अंकुश (अक्षा ग्रुप दिल्ली)

4- अमित सेमवाल (वन कर्मचारी)

5- अश्वनी पुत्र बीजू पट्टी

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *