सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरी1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

नेत्रहीन बच्चों को हवाई यात्रा करा वाघा-अटारी बार्डर ले गए पूर्व मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल

2 मिनट पढ़ें
पूर्व मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल

नेत्रहीन बच्चों को हवाई यात्रा करा वाघा-अटारी बार्डर ले गए पूर्व मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल

नेत्रहीन बच्चों को हवाई यात्रा करा वाघा-अटारी बार्डर ले गए पूर्व मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारतीय नेत्रहीन विद्यालय तेलीवाड़ा शाहदरा के 10 छात्रों ने मंगलवार को आंखों से अपने सपनो की उड़ान भरी। पूर्व महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में ये बच्चे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान सभी छात्रों के चेहरे की खुश देखते ही बनती थी। यात्रा को लेकर बच्चों में उत्सुकता दिखाई दी और उन्होंने आपस में बात की। इस बारे में हवाई यात्रा के आयोजक पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने बताया हमारा उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा संख्या में ऐसे सभी लोगों को हवाई यात्रा करवाने है जो हवाई जहाज को उड़ता हुआ तो देखते है लेकिन बैठने की सोच पाना भी इनके लिए असंभव है। उन्होंने कहा कि इसी प्रयास के तहत हमने अपनी छठी हवाई यात्रा में आंशिक रूप से नेत्रहीन 10 बच्चो को लेकर एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई 421 से उड़ान भरी।

श्याम सुन्दर अग्रवाल के नेतृत्व में बच्चों ने वाघा-अटारी बार्डर पर देश के सुरक्षाकर्मियों द्वारा होने वाली परेड देखी,वहीं बुधवार को स्वर्ण मंदिर में दरबार साहिब के दर पर माथा टेक कर अपने देश की खुशहाली,विकास की प्रार्थना करेंगे और आतंकवाद के खात्मे की प्रार्थना करेंगे, इसके बाद बच्चे जलियांवाला बाग़ जाकर वहां जनरल डायर द्वारा निर्दोष,निहत्थे लोगों पर चलाई गोलियों की जानकारी लेंगे। श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि एक बच्चे ने मुझसे पूछा की अंकल भारत और पाकिस्तान क्यों लड़ते हैं तब मैंने कहा कि बेटा हमारा देश बहुत तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है, पाकिस्तान और सारा विश्व हमारे देश की विकास की गति को देखकर अचंभित है, वहीं हमारा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा और संरक्षण देता है,वह नहीं चाहता कि भारत आगे बढ़े।

केंद्र सरकार ने प्रयासों के बाद कश्मीर में शांति ल रोजगार पैदा हुआ था जो पाकिस्तान को पसंद नहीं आया और उसने कश्मीर के पहलगाम में घूमने आए हमारे देश के मासूम पर्यटकों के ऊपर हमला करवा दिया। इस जानकारी ने बच्चों का ज्ञानवर्धन किया और युद्ध को लेकर चल रही तैयारियों को लेकर उनका उत्साह बढ़ाया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *