सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बाढ़ पीड़ितों को किया गया भोजन वितरित : हसन अहमद

3 मिनट पढ़ें
बाढ़ पीड़ितों को किया गया भोजन वितरित : हसन अहमद

बाढ़ पीड़ितों को किया गया भोजन वितरिबाढ़ पीड़ितों को किया गया भोजन वितरित : हसन अहमदत : हसन अहमद

Advertisement

बाढ़ पीड़ितों को किया गया भोजन वितरित : हसन अहमद

नई दिल्ली (  सी.पी.एन.न्यूज़  ) :   करावल नगर जिला कांग्रेस  द्वारा प्रभावित बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में  राहत कैंप लगाकर कांग्रेस रसोई का इंतजाम कर पीड़ितों को भोजन का प्रबंध किया और साथ ही नेशन फर्स्ट फाउंडेशन नामक एनजीओ के सहयोग से एक मेडिकल कैंप भी लगवाया गया ताकि पीड़ितों को भोजन के साथ साथ बाढ़ के बाद फैलने वाले आंखो के संक्रमण, वायरल फीवर, डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों की दवाइयां उपलब्ध हो सके। उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज नें दी |  बाढ़ पीड़ितों से   पूर्व सांसद व मध्यप्रदेश कांग्रेस के इंचार्ज जयप्रकाश अग्रवाल, हसन अहमद पूव विधायक दिल्लीःप्रदेश उपाध्यक्ष अली मेहंदी जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज ने पीड़ितों से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया और उनको हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर खुशनूद व जावेद चौधरी निगम पार्षद, अली अंसारी, अशोक भगेल, ताराचंद, डॉक्टर एस पी सिंह पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी विधानसभा गोकुलपुरी, भाई राम बिलास शर्मा प्रदीप कुमार चौधरी  शैलेंद्र, राम जी मिश्रा अनीकैत  खेम चंद्र सैमीकपूर सिंह सिसोदिया नीतू तोमार सुखबीर सिंह तपन झ सुरेंद्र चौधरी कोच अमित डोडा यूथ जिलाध्यक्ष माम् चंद्र चौधरी मामचद मथन सिंह व कांग्रेस के साथी उपस्थित रहे |

Advertisement

कांग्रेस नेताओं नें कहा कहा कि सरकार को मालूम होना चाहिए कि मात्र थोड़े से टेंट लगवा देने से बाढ पीड़ितों की मदद नहीं होती, समय पर राशन, पानी, जरूरी दवाओं जैसी वस्तुओ का वितरण करवाना बहुत जरूरी होता है। साथ ही अगर दिल्ली सरकार समय रहते निचले व तटीय इलाकों को खाली करने के निर्देश दे देती तो आम लोगो को नुकसान से बचाया जा सकता था। लेकिन दिल्ली सरकार मामले की गंभीरता ना समझते हुए प्रेस कांफ्रेंस कर यही कहती रही कि दिल्ली को बाढ़ से कोई खतरा नहीं होगा। यह मौजूदा दिल्ली सरकार की अदूरदर्शीता का सबसे बड़ा उदाहरण है जिसका खामियाजा आम गरीब जनता को उठाना पड़ा। काफी किसानों की सब्जियों और मक्के की फसल का नुकसान हुआ, कई किसान जो धान की रोपाई कर चुके थे उनकी लगी लगाई फसल के बह जाने से बहुत नुकसान हुआ है। यहां तक कि लोगों के पास अपने मवेशियों को  खिलाने के लिए चारा भी नहीं है जिसके लिए सरकार को चाहिए की जल्द से जल्द सभी पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा जारी करे ताकि पीड़ितों को मदद मिल सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *