सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

पहले सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को चेताया, केन विलियमसन को लेकर दिया बड़ा बयान

2 मिनट पढ़ें

सेमीफाइनल से पहले सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को चेताया, केन विलियमसन को लेकर दिया बड़ा बयान

IND Vs NZ Sunil Gavaskar Warned Team India Before Semifinal Gave Big  Statement Regarding Kane Williamson Kuldeep Yadav | IND Vs NZ: सेमीफाइनल से पहले  सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को चेताया,

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने सेमीफाइनल मुकाबले से पहले कीवी कप्तान केन विलियमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है.

भारतीय गेंदबाजों ने अभी तक विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है अपने फुटवर्क और रणनीतिक रवैये के कारण न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को बुधवार को होने वाले सेमीफाइनल मैच में भारतीय स्पिनरों विशेषकर कुलदीप यादव से निपटने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए.

सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, “वह एक दिग्गज खिलाड़ी है और यह मायने नहीं रखता कि वह लंबे विश्राम के बाद वापसी कर रहा है. उसने रन बनाए हैं. इसलिए मुझे नहीं लगता कि इससे बहुत ज्यादा अंतर पड़ने वाला है.”

उन्होंने आगे कहा, “वह अपने कदमों का बहुत अच्छा इस्तेमाल करता है. टर्न से निपटने के लिए अपनी क्रीज का अच्छी तरह से इस्तेमाल करता है. वह बहुत अच्छा खिलाड़ी है और इसलिए मुझे नहीं लगता कि उसे कुलदीप को खेलने में किसी तरह की परेशानी होनी चाहिए. उसे पता होगा कि कुलदीप से कैसे निपटना है.”

गावस्कर ने कहा कि विलियमसन की बल्लेबाजी केवल उनके तकनीकी ज्ञान और स्ट्रोकप्ले तक ही सीमित नहीं है और जरूरत पड़ने पर लंबे शॉट खेलने में भी माहिर हैं. उन्होंने कहा, “वह जरूरत पड़ने पर स्ट्राइक रोटेट करने पर ध्यान देगा, लेकिन अगर ढीली गेंद पड़ेगी तो उस पर बाउंड्री भी लगाएगा. हमने 2019 में केन विलियमसन का यह रूप नहीं देखा था, लेकिन यहां हमने उसे लंबे शॉट लगाते हुए भी देखा है. वह कुलदीप यादव के खिलाफ भी ऐसा रवैया अपना सकता है.”

विलियमसन ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी महत्वपूर्ण पारी 

श्रीलंका के खिलाफ आखिरी लीग मैच में 14 रन बनाने वाले केन विलियमसन ने पाकिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण पारी खेली थी. पाकिस्तान के खिलाफ विलियमसन ने 79 गेंदों में 95 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और दो छक्के निकले थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *