सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अनुराग को ट्रोल करने वालों की एल्विश यादव ने लगाई क्लास, बाबू भईया के सपोर्ट में कही ये बात

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

एल्विश यादव ने अनुराग को ट्रोल करने वालों की लगाई क्लास, बाबू भईया के सपोर्ट में कही ये बात

Namrata Malla News in Hindi: Akshay Kumar News, Photos, Videos, Biography,  Celebrity name in hindi न्यूज़

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 17’ में नजर आ रहे यूट्यूबर अनुराग डोबाल को लेकर सोशल मीडिया पर काफी मजाक उड़ाया जा रहा है. अब उनके सपोर्ट में बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव उतरे हैं.

टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस 17 में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में दिन पर दिन झगड़ों का लेवल बढ़ता ही जा रहा है. हाल ही में अनुराग डोबाल और अरुण माशेट्टी के बीच झगड़ा देखने को मिला था. इस लड़ाई में अनुराग ने बिग बॉस की प्रॉपर्टी का भी नुकसान किया था, जिसकी वजह से उन्हें पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया गया.

अनुराग जब से शो में आए हैं उन्हें बाहर काफी ट्रोल किया जा रहा है. लेकिन इस बीच एल्विश यादव अनुराग के सपोर्ट में उतरे हैं. उन्होंने बाबू भईया को ट्रोल करने वालों की भी क्लास लगाई है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

अनुराग को ट्रोल करने वाली की एल्विश ने लगाई क्लास

सामने आए वीडियो में एल्विश यादव अपनी मम्मी के साथ बैठे हैं. इस वीडियो में वे कहते सुनाई दे रहे हैं कि – अपना जो भाई है यूके राइडर…वैसे में किसी की तरफदारी नहीं कर रहा है. लेकिन सबकी अपनी-अपनी पर्सनैलिटी होती है. सब अपने-अपने तरीके से खेलते हैं. जो पसंद आता है पब्लिक उसे वोट करती है. लेकिन एक चीज जो मुझे पसंद नहीं आई वो ये है कि सारा जमाना ही उसके अगेंस्ट हो गया. बस एक नेरेटिव सेट कर दिया कि वो जो भी बोले बस जोकर का फेस लगा दो.

अनुराग डोबाल के सपोर्ट में भी की बात 

एल्विश ने आगे कहा कि ये सब फन के लिए ठीक है लेकिन वो भी तो इंसान ही है. अगर तुम उसकी जगह होते तो, हर आदमी हर वक्त सिर्फ गलत नहीं होता है. मैं शो देख नहीं पा रहा लेकिन वो कुछ अच्छी चीज भी कर रहा होगा. यूट्यूबर ने कहा कि अपने मजाक के चक्कर में किसी को डिप्रेशन में ला दोगे. एल्विश ने तो यहां तक कह दिया है कि जो लोग ऐसा कर रहे हैं वो अनुराग को बुली कर रहे हैं ऑनलाइन.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *