सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में लगी आग, बुझाने पहुंचीं दमकल की 30 गाड़ियां

2 मिनट पढ़ें

दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में लगी आग, बुझाने पहुंचीं दमकल की 30 गाड़ियां

राजधानी दिल्ली के भीड़भाड़ और संकरी गलियों वाले चांदनी चौक इलाके में गुरुवार को आग लगने की खबर है. यहां आग एक दुकान में लगी है जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं.

दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में गुरुवार (13 जून) को आग लग गई. आग बुझाने के लिए फायर टेंडर की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. चांदनी चौक इलाके में आग लगने की सूचना शाम 5 बजे दी गई थी. जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया गया.

दिल्ली फायर सर्विस के चीफ अतुल गर्ग ने बताया कि आग चांदनी चौक के नई सड़क इलाके के मारवाड़ी कटरा इलाके में लगी. जिसके बाद मौके पर दमकल की 14 गाड़ियां भेजी गई हैं. हालांकि फिलहाल घटनास्थल पर दमकल की 30 गाड़ियां मौजूद हैं. घटनास्थल का वीडियो सामने आया है जिसमें आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठ रही हैं. सामने की बिल्डिंग से वीडियो बनाया गया है जिसमें दमकलकर्मी एक मकान की छत पर खड़े होकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं.

आसपास के दुकानों को खाली कराया गया

जहां आग लगी है उसके ठीक सामने टेलीफोन टावर भी नजर आ रहा है. आग की लपटों को देखकर लग रहा है कि यह आसपास के मकानों को भी अपने चपेट में ले सकता है जिस वजह से दमकलकर्मी फुर्ती से आग बुझाने में जुटे हुए हैं. वे पानी की बौछारें कर रहे हैं. साथ ही आसपास के मकानों और दुकानों को भी खाली करवा लिया गया है.

दुकान से सभी को सुरक्षित निकाला गया

ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि आग मारवाड़ी कटरा के 1580-81 नवंबर में लगी है. आग ऐसे वक्त में लगी है जब चांदनी चौक में अमूमन काफी भीड़ रहती है. दुकान से सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है. पिछले महीने पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में कार पार्किंग में आग लग गई थी. इस घटना में कई कार जलकर खाक हो गए थे. यह आग आधी रात को लगी थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *