सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

Jharkhand: झारखंड में दो मालगाड़ियों की टक्कर से लगी आग, दो लोको पायलट की मौत

2 मिनट पढ़ें

Jharkhand: झारखंड में दो मालगाड़ियों की टक्कर से लगी आग, दो लोको पायलट की मौत

झारखंड के साहिबगंज जिले में मंगलवार तड़के दो मालगाड़ियों के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिससे आग लग गई। इस हादसे में दोनों मालगाड़ियों के लोको पायलट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घटना बरहेट थाना क्षेत्र के भोगनाडीह के पास सुबह करीब 3:30 बजे हुई, जब फरक्का से ललमटिया जा रही एक मालगाड़ी पहले से खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई।

इस टक्कर के कारण दोनों ट्रेनों के इंजन और कोयले से लदी बोगियों में आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। आग बुझाने के लिए तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में बोकारो निवासी अंबुज महतो और पश्चिम बंगाल के बीएस मॉल की मौत हो गई, जबकि घायल CISF के चार जवानों का बरहेट सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता कौशिक मित्रा के अनुसार, यह ट्रैक और मालगाड़ियां एनटीपीसी के स्वामित्व में थीं और इस हादसे का भारतीय रेलवे से कोई संबंध नहीं है। यह लाइन बिहार के भागलपुर जिले में एनटीपीसी के कहलगांव सुपर थर्मल पावर स्टेशन को पश्चिम बंगाल के फरक्का पावर प्लांट से जोड़ती है।

गौरतलब है कि यह हादसा देश में तीन दिनों के अंदर दूसरा बड़ा रेल हादसा है। इससे पहले, रविवार को ओडिशा के कटक में कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए थे, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और सात अन्य घायल हो गए थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *