सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

IND vs ENG 5th Test Day 2: टीम इंडिया के गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड हुई ढ़ेर, आधी टीम 84 पर ही आउट

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे पांचवे रिशेड्यूल टेस्ट के दूसरे दिन भी टीम इंडिया ने गजब का खेल दिखाया और मैच पर अपनी पकड़ बनाई। पहले ही दिन 98 रन पर टीम इंडिया ने 5 विकेट खो दिए थे। तब पंत और जडेजा ने 200 से अधिक रनों की साझेदारी कर टीम को 300 रनों के पार पहुंचाया। पहले दिन भारत ने 338 रन बनाए थे। दूसरे दिन जडेजा ने अपना तीसरा टेस्ट शतक जड़ा और भारत का स्कोर 400 के पास पहुंचाने में मदद की। अंत में कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 16 गेंदों पर 31 रनों की नाबाद पारी खेली। दूसरे दिन स्टुअर्ड ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे महंगा ओवर डाला। 84वें ओवर में उन्होंने कुल 35 रन खर्च किए। जसप्रीत बुमराह ने इस दौरान उनकी खूब धुनाई की। इस तरह टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की शतकीय पारी और कप्तान जसप्रीत बुमराह की आतिशी पारी की बदौलत टीम इंडिया की पहली पारी में 10 विकेट पर 416 पराण बनाए।

Advertisement

बुमराह ने बल्ले से कमाल तो किया ही लेकिन वो यही नहीं रुके भारतीय कप्तान ने इसके बाद बारिश से प्रभावित एजबेस्टन टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को इंग्लैंड के शीर्ष तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने जो रूट (31) को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई और मेजबानों को बैकफुट पर ला दिया। फिर सिराज ने जैक लीच को आउट कर आधी मेजबान टीम को पवेलियन भेज दिया। इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 84 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो 12 और बेन स्टोक्स बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *