सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

Monterrey Open 2022: यूक्रेनी स्टार एलिना स्वितोलिना ने रूस की अनेस्तेसिया पोतापोवा को हराया, प्राइज मनी को यूक्रेन आर्मी को करेगी डोनेट

1 मिनट पढ़ें
Advertisement

Monterrey Open 2022 के महिला सिंगल्स के राउंड 32 के एक मैच में यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने रूस की अनेस्तेसिया पोतापोवा को मात दी। इससे पहले यूक्रेनियन टेनिस स्टार एलिना स्वितोलिना ने इस बात का ऐलान किया था कि वे इस टूर्नामेंट रूस या बेलारूस की किसी भी खिलाड़ी के सामने नहीं खेलेंगी, अगर उनके नाम के सामने किसी भी प्रकार से रूस का जिक्र होता है, फिर चाहे बात झंडे की हो या राष्ट्रगान की या फिर कपड़ों पर फ्लैग की। इंटरनेशनल ओलपिंक कमेटी यानी IOC ने रूस और बेलारूस का बहिष्कार करने का ऐलान किया था, क्योंकि हाल ही में रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है और दोनों देशों के बीच जंग चल रही है। हालांकि इस बीच, यूक्रेन की स्टार टेनिस खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना ने रूस की अनेस्तेसिया पोतापोवा को हराया और फिर इस बात का भी ऐलान कर दिया कि वे इस टूर्नामेंट की इनामी राशि को यूक्रेन आर्मी को डोनेट करेंगी। एलिना स्वितोलिना ने सेंटर कोर्ट पर अनेस्तेसिया पोतापोवा को 6-2 और 6-1 से सीधे सेटों से हराया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *