सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

Dulhasti Dam: दुलहस्ती बांध के गेट खोले गए, चिनाब का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

3 मिनट पढ़ें
Dulhasti Dam, Chenab River, Jammu Kashmir News,
Advertisement

Dulhasti Dam: दुलहस्ती बांध के गेट खोले गए, चिनाब का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

नई दिल्ली, 1 जुलाई : जम्मू-कश्मीर में स्थित दुलहस्ती पनबिजली परियोजना के गेट खोले जाने के बाद चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों और निचले इलाकों के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि गाद (सिल्ट) हटाने की प्रक्रिया के दौरान नदी के जल प्रवाह में अचानक तेजी आ सकती है, इसलिए लोग नदी, नालों और जलधाराओं से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

जानकारी के अनुसार, दुलहस्ती पावर प्रोजेक्ट के गेट नियमित तकनीकी प्रक्रिया के तहत खोले गए हैं, जिससे चिनाब नदी में पानी का बहाव बढ़ गया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्थानीय लोगों को नदी के आसपास जाने से बचने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

दुलहस्ती परियोजना चिनाब नदी पर स्थित एक महत्वपूर्ण जलविद्युत परियोजना है। इसका पहला चरण 390 मेगावाट क्षमता का ‘रन-ऑफ-द-रिवर’ प्रोजेक्ट है, जिसका संचालन नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (एनएचपीसी) करता है। यह परियोजना वर्ष 2007 से संचालित हो रही है और उत्तरी ग्रिड को बड़ी मात्रा में बिजली उपलब्ध कराती है। इससे जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली और चंडीगढ़ सहित कई राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को बिजली की आपूर्ति होती है।

भारत सरकार ने चिनाब नदी पर 260 मेगावाट क्षमता वाली दुलहस्ती स्टेज-II परियोजना को भी आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस परियोजना को पिछले वर्ष आवश्यक पर्यावरणीय मंजूरी मिल चुकी है। परियोजना का उद्देश्य ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़ाना और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को और मजबूत करना है। अधिकारियों के अनुसार यह भी ‘रन-ऑफ-द-रिवर’ मॉडल पर आधारित परियोजना है, जिसमें नदी के प्राकृतिक प्रवाह का उपयोग बिजली उत्पादन के लिए किया जाता है।

Advertisement

दूसरी ओर, सिंधु जल संधि को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच पहले से ही मतभेद बने हुए हैं। दुलहस्ती परियोजना और चिनाब नदी से जुड़े विकास कार्यों पर पाकिस्तान समय-समय पर आपत्ति जताता रहा है और संधि के उल्लंघन के आरोप लगाता रहा है। वहीं भारत का कहना है कि उसकी सभी जलविद्युत परियोजनाएं अंतरराष्ट्रीय प्रावधानों के अनुरूप हैं और उनका उद्देश्य केवल ऊर्जा उत्पादन एवं जल संसाधनों का वैध उपयोग करना है।

हाल के दिनों में सिंधु जल संधि को लेकर दोनों देशों के बीच बयानबाजी भी तेज हुई है। हालांकि दुलहस्ती परियोजना के गेट खोले जाने के संबंध में स्थानीय प्रशासन का मुख्य फोकस लोगों की सुरक्षा और नदी के बढ़े हुए जलस्तर को लेकर एहतियाती कदम उठाने पर है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने की अपील की है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *