सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 26 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna Pollution: सफाई के नाम पर भारी नौटंकी, यमुना आज भी मैली – विपिन शर्माDelhi Village Urbanisation: 48 गांवों के शहरीकरण से खुलेगा विकास का नया रास्ता, लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं – डॉ. यूके चौधरीDelhi Pollution Control: प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार पूरे समर्पण से कार्य कर रही है – संजय गोयलNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तारChuru Road Accident: राजस्थान के चूरू में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत और मासूम गंभीर

पश्चिम दिल्ली में डीटीसी बस सबवे क्रॉसिंग से टकराई, तीन घायल

2 मिनट पढ़ें

दिल्ली परिवहन निगम की एक बस पश्चिम दिल्ली में एक कार को टक्कर मारकर सबवे क्रॉसिंग से टकरा गई। हादसे में तीन लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि बस के चालक, परिचालक और उसमें तैनात मार्शल को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें रंजीत नगर के मेट्रो अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने कहा कि कार में सवार दो लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं जो गुरुग्राम से नारायाणा औद्योगिक क्षेत्र जा रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि एक बस एक कार को बचान की कोशिश में एक सबवे से टकरा गई है।

पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने कहा “ बस में मौजूद चालक, परिचालक और मार्शल समेत तीन लोग जख्मी हुए हैं और ब्रेजा में सवार दोनों लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।” पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है। पुलिस ने कहा, “ बस चालक जख्मी है और उसका एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उसकी स्थिति स्थिर होने पर उसे घटना के संबंध में गिरफ्तार किया जाएगा। भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और इसके तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *