सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Dhamtari Ambulance Accident: धमतरी में शव लेकर जगदलपुर लौट रही एंबुलेंस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, नर्स की मौत

3 मिनट पढ़ें
Dhamtari Ambulance Accident, Chhattisgarh Road Accident, Shabnam Khan, Sambalpur Highway Accident, Ambulance Tractor Collision
Advertisement

Dhamtari Ambulance Accident: धमतरी में शव लेकर जगदलपुर लौट रही एंबुलेंस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, नर्स की मौत

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर संबलपुर के पास रायपुर से जगदलपुर लौट रही एंबुलेंस पहले डिवाइडर से टकराई और इसके बाद सामने चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। हादसे में एंबुलेंस में सवार महारानी अस्पताल की 35 वर्षीय नर्स शबनम खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, जगदलपुर के कंगोली डोंगरीपारा निवासी 72 वर्षीय राजेंद्र खत्री को इलाज के लिए रायपुर के एसएमसी अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनके परिजन शव को लेकर एंबुलेंस से वापस जगदलपुर लौट रहे थे। इसी एंबुलेंस में महारानी अस्पताल की नर्स शबनम खान भी सवार थीं।

बताया गया कि एंबुलेंस बुधवार रात करीब 9 बजे मरीज को लेकर रायपुर के लिए रवाना हुई थी और गुरुवार तड़के करीब 3 बजे एसएमसी अस्पताल पहुंची। मरीज को मृत घोषित किए जाने के बाद सुबह करीब 4:30 बजे एंबुलेंस शव और परिजनों को लेकर जगदलपुर के लिए रवाना हुई। करीब दो घंटे बाद संबलपुर के पास यह हादसा हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 6:30 बजे एंबुलेंस चालक अतुल बघेल ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। एंबुलेंस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। नर्स शबनम खान गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Advertisement

हादसे में मृतक राजेंद्र खत्री के बेटे देवेंद्र खत्री, उनकी पत्नी उषा खत्री और बेटी मीनाक्षी को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। नर्स के शव को भी अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। कुछ रिपोर्टों में चालक के बयान के आधार पर हादसे के समय झपकी आने की बात सामने आई है, लेकिन दुर्घटना के वास्तविक कारण की पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *