Home आमने सामने Delhi Ration Card: राशन कार्ड की आय सीमा को बढ़ाकर 2.5 लाख...

Delhi Ration Card: राशन कार्ड की आय सीमा को बढ़ाकर 2.5 लाख करने का दिल्ली सरकार का फैसला प्रशंसनीय : दीपक गाबा

0
14

Delhi ration card: राशन कार्ड की आय सीमा को बढ़ाकर 2.5 लाख करने का दिल्ली सरकार का फैसला प्रशंसनीय : दीपक गाबा

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली कैबिनेट ने राशन कार्ड की आय सीमा को बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये करने को मंजूरी दी है। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को घोषणा की कि दिल्ली मंत्रिमंडल ने राशन कार्ड के लिए वार्षिक पारिवारिक आय पात्रता सीमा को 1.2 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये करने को मंजूरी दे दी है। दिल्ली सरकार के इस फैसले पर बात करते हुए भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा ने कहा कि इस फैसले से कम आय वाले लाखों मध्यमवर्गीय परिवारों को सब्सिडी वाले राशन कार्ड का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड की आय सीमा को बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये करने का दिल्ली सरकार का फैसला शानदार है और इस फैसले से निश्चित ही लाखों गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को लाभ मिलेगा। श्री गाबा ने बताया कि दिल्ली सरकार के इस फैसले के पीछे का उद्देश्य आर्थिक वास्तविकताओं के अनुरूप ईडब्ल्यूएस और निम्न आय वर्ग को राहत देना है। उन्होंने आगे बताया कि लोग घर बैठे ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेजों में आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और परिवार के सभी सदस्यों का विवरण शामिल है। श्री गाबा ने बताया कि पहले यह सीमा बहुत कम थी, जिसे अब दिल्ली सरकार ने बढ़ाकर 2.5 लाख रुपए कर दिया है जिसे दिल्ली के निवासियों को महंगाई से राहत देने के लिए बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों में दिल्ली सरकार ने ऐसे फैसले लिए है, ऐसी योजनाएं बनाई है जिसका लाभ दिल्ली की जनता तक सीधा सीधा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार आगे भी इसी तरह जनहित के फैसले लेने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here