सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माMCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमान

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ इंडिया गेट पर प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ इंडिया गेट पर प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

इंडिया गेट पर प्रदूषण विरोधी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
नई दिल्ली: राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ रविवार को इंडिया गेट पर नागरिकों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दिल्ली में प्रदूषण के आंकड़े सही नहीं दिखाए जा रहे हैं और सरकार इस गंभीर समस्या के समाधान में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

प्रदर्शनकारियों की मांग और पुलिस कार्रवाई
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें छोड़ दिया गया। प्रदर्शनकारी साफ हवा में सांस लेने का अधिकार और दिल्ली सरकार की निष्क्रियता पर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे थे। नागरिक समूहों ने ‘हेल्पअसब्रीद’ हैशटैग के साथ इस मुहिम को आगे बढ़ाया। इस प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का भी समर्थन मिला।

सुरक्षा प्रबंध और पुलिस की तैयारी
इंडिया गेट और आसपास के कर्तव्य पथ को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया और पुलिस बल के साथ अर्धसैनिक बल के जवान भी तैनात किए गए। प्रदर्शनकारियों के पहुँचते ही पुलिस ने कहा कि यह अनुमति रहित प्रदर्शन है और उन्हें हिरासत में लिया गया।

Advertisement

प्रदूषण की गंभीर स्थिति
सौरव, जो इस मुहिम से जुड़े हैं, ने बताया कि दीपावली के बाद दिल्ली की हवा जहरीली बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, रविवार सुबह शहर की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार केवल क्लाउड सीडिंग जैसी अल्पकालिक योजनाओं पर ध्यान दे रही है, जबकि नागरिकों का सांस लेना दूभर हो गया है।

प्रदर्शनकारियों के नारों और संदेश
प्रदर्शनकारियों ने तख्तियों और नारों के माध्यम से अपनी बात रखी जैसे, ‘बेशक सांस नहीं मगर लड़ने का साहस सही’, ‘प्रदूषण से मचा है हाहाकार- निदान करो सरकार’, और ‘बच्चे, बूढ़े और जवां सबको चाहिए साफ हवा’। उनका संदेश स्पष्ट है कि सरकार को लोगों को स्वच्छ हवा और पानी की सुविधा सुनिश्चित करनी चाहिए। इस प्रदर्शन और मुहिम का नेतृत्व ‘वारियर माम्स’ और ‘माइ राइट टू ब्रीद’ जैसे नागरिक समूह कर रहे हैं। उनका उद्देश्य दिल्लीवासियों के लिए साफ हवा की मांग को उजागर करना और सरकार से ठोस कदम लेने के लिए दबाव बनाना है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *