सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

Delhi MCD Election 2022: एमसीडी चुनावों की तारीखों का ऐलान टला, तीनों निगमों को एक कर सकती है केंद्र

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनाव की तारीख का ऐलान आज नहीं हुआ। राज्य चुनाव आयुक्त एसके श्रीवास्तव ने जानकारी दी की आज शाम 4:30 बजे केंद्र सरकार से कुछ निर्देश आए हैं, जिसकी वजह से दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनाव की तारीख का ऐलान आज नहीं हो सकता। आपको बता दें कि कल आयोग के अधिकारियों के साथ एक बैठक हुई थी जिसमें आज चुनाव की तारीख का ऐलान करने को लेकर फैसला किया गया था। चुनाव आयुक्त ने बताया कि हमें किसी ने एमसीडी चुनाव टालने के लिए नहीं कहा है, लेकिन जो लेटेस्ट डिवेलपमेंट हुआ है, उसके अनुसार विचार करके नई तारीखें कम करने में 5 से 7 दिन का वक्त लगेगा। एसके श्रीवास्तव ने कहा हम चुनाव स्थगित नहीं कर रहे हैं। लेकिन 18 मई से पहले नगर निगमों का एकीकरण होता है, तो हमें स्थिति की जांच करनी होगी। इसलिए हमें इस पर कानूनी राय लेने के लिए अभी समय चाहिए। कल हुई बैठक में पोलिंग बूथ, नामांकन प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, आचार संहिता लागू कराने को लेकर टीमों के गठन से लेकर अन्य तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। मीटिंग में राज्य चुनाव आयोग ने दिल्ली नगर निगम चुनाव-2022 के लिए आचार संहिता के दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। इसके मुताबिक दिल्ली नगर निगम चुनाव में रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक यानि 12 घंटे तक कैंपेन कर्फ्यू जिसमे सार्वजनिक बैठक, नुक्कड़ सभा और रैली पर पाबंदी आदि लागू रहेगा। इस दौरान राजनीतिक दल और कोई भी उम्मीदवार चुनाव प्रचार के लिए कोई सार्वजनिक बैठक नहीं कर पाएंगे। वहीं अधिकतम पांच लोग ही डोर टू डोर प्रचार कर पाएंगे। चुनाव प्रचार से संबंधित किसी भी सार्वजनिक आयोजन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर से मंजूरी लेना अनिवार्य होगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *