सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

Delhi Election 2025: ‘AAP को पता चल गया है वो…’, देवेंद्र यादव का बड़ा दावा

3 मिनट पढ़ें
Delhi Election 2025

Delhi Election 2025: 'AAP को पता चल गया है वो...', देवेंद्र यादव का बड़ा दावा

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली विधानसभा के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा 11 उम्मीदवारों की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अरविन्द केजरीवाल का दिल्ली में जनाधार खत्म हो चुका है, जिसकी वास्तविकता का पता केजरीवाल को चल चुका है. आप द्वारा 11 उम्मीदवारों की घोषणा में 6 बाहरी सदस्यों को शामिल करना और मौजूदा विधायकों की टिकट काटना पार्टी में व्याप्त भ्रष्टाचार और कैलाश गहलोत का पार्टी छोड़ना खत्म होते जनाधार का प्रतीक है.

उन्होंने कहा कि आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल को दिल्ली भर में पदयात्रा के दौरान जनता की उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या अरविंद केजरीवाल, आतिशी, मनीष सिसोदिया और गोपाल राय आदि आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए आश्वस्त नहीं है, जो पहली सूची में इनकी घोषणा नहीं हुई?

देवेंद्र यादव ने कहा कि आप आम आदमी पार्टी में अंदरुनी कलह और दिल्ली के जमीनी स्तर पर अरविंद केजरीवाल को एंटी इनकम्बेंसी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मंत्री कैलाश गहलोत का पार्टी छोड़ना अंदरुनी विरोध का सबसे बड़ा प्रमाण है. केजरीवाल पूरी तरह से समझ चुके है कि सत्ता हासिल करने दिल्ली की जनता को बार-बार गुमराह करना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है.

आम आदमी पार्टी के पास 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ाने के लिए सही उम्मीदवार नहीं हैं. यही वजह है कि अरविंद केजरीवाल दूसरी पार्टियों के नेताओं को भरमा और ललचा कर अपनी पार्टी में शामिल करके उनके नामों की घोषणा कर रहे हैं. भ्रष्टाचार के चलते केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी दिया था.

‘दोहरा चरित्र हुआ उजागर’

देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता के सामने टूटी चप्पल, फटी कमीज में वैगन आर में घूमकर आम आदमी की छवि बनाने वाले केजरीवाल का दोहरा चरित्र उजागर हो गया है. आम जनता के सामने शपथ-पत्र देकर उन्होंने बंगला, गाड़ी, सुरक्षा न लेने का वादा किया था, लेकिन अब उन्होंने दिल्ली के करदाताओं के खून पसीने से कमाई पैसे से लगभग 75 करोड़ रुपये की लागत वाला 21 हजार वर्गफीट का शीश महल बनाया, 50 लाख की गाड़ी और 4-4 गाड़ियों की सुरक्षा की सुविधा ली.

‘भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा’

यादव ने आगे कहा, जनता के बीच केजरीवाल का दोहरा चरित्र उजागर हो चुका है. उनकी “आम आदमी“ छवि की “खास आदमी“ की हकीकत को जनता जान चुकी है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा होगा और जनता केजरीवाल के सपने को चकनाचूर कर देगी.

सत्ता में आने पर कांग्रेस करेगी ये काम

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि अनुमानित 8 लाख रेहड़ी पटरी विक्रेता की आजीविका को सुरक्षित बनाने के लिए कांग्रेस दिल्ली की सत्ता में आने के तुरंत बाद रेहडी पटरी एक्ट को मूल रुप से लागू करेंगे. कांग्रेस की सरकार रेहड़ी पटरी वालों की अजीविका सुरक्षित बनाने के लिए टीवसी का गठन, सर्वेक्षण, सर्टिफिकेट ऑफ वेंडिंग, लाईसेंस, आई कार्ड जारी करना, शहरी वेंडिंग योजना को मंजूरी देकर रेहड़ी पटरी वालों को जगह का स्थायी आवंटन करेगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *