कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकाने बंद रखने का फैंसला स्वागतयोग्य : श्रीदत्त शर्मा
सरकार के निर्णय से शिवभक्तों में ख़ुशी की लहर
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) सावन का महीना कल शुक्रवार से शुरू हो रहा है। ऐसे में दिल्ली में कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। लाखों कांवड़िए हर साल दिल्ली के रास्ते होकर भोलेनाथ के धाम की ओर रवाना होते हैं। इस धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए दिल्ली सरकार बड़ा निर्णय लेने जा रही है इस दौरान कांवड़ मार्गो पर मीट मांस की दुकाने बंद रहेगी |
पूर्व विधायक श्रीदत्त शर्मा नें दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्केरा इस आदेश का स्वागत करते हुए कहा उनके इस आदेश से ना केवल राजधानी दिल्ली अपितु इस मार्ग से गुजरने वाले लाखों शिवभक्तो में ख़ुशी की लहर होना स्वभाविक है |
श्रीदत्त शर्मा कहते हैं कपिल मिश्रा के इस निर्णय से मुझे व्यक्तिगत रूप से बेहद प्रसन्नता हुई | दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने स्पष्ट कर दिया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली में मीट दुकानों को खोलने की परमिशन नहीं दी जा सकती. उन्होंने कहा कि राजधानी में अधिकतर मीट की दुकानें अवैध रूप से संचालित हो रही हैं. हालांकि अभी तक दिल्ली पुलिस की तरफ से कांवड़ यात्रा के रूट को लेकर नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है बावजूद इसके इस नियम का कडाई से पालन हो यह सुनिश्चित किया जा रहा है और यदि किसी नें भी इस ओर लापरवाही बरती तो कड़ा एक्शन लिया जाएगा |
श्रीदत्त शर्मा कहते हैं कपिल मिश्रा का यह निर्णय हिन्दू समाज की आस्था का सम्मान करने वाला है। प्रत्येक वर्ष सावन के पवित्र माह में लाखों कांवड़िए हरिद्वार व अन्य तीर्थस्थलों से गंगाजल लाकर भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। श्रीदत्त शर्मा कहते हैं इस निर्णय से जहां तमाम शिवभक्त प्रसन्न हैं वहीं कांवड़ यात्रा के दौरान सदभावना तथा पवित्रता भी बनी रहेगी |


