सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अशोक गहलोत-भूपेश बघेल को अहम जिम्मेदारी, नतीजों के बाद महाराष्ट्र में होगी ये भूमिका

2 मिनट पढ़ें
अशोक गहलोत

अशोक गहलोत-भूपेश बघेल को अहम जिम्मेदारी, नतीजों के बाद महाराष्ट्र में होगी ये भूमिका

Advertisement

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के चुनावी नतीजों से पहले सियासी दलों ने कमर कस ली है. राजनीतिक पार्टियां नतीजे के हर पहलू को देखते हुए तैयारियों में लग गई हैं. इस बीच कांग्रेस ने महाराष्ट्र और झारखंड के लिए ऑब्जर्वर अप्वाइंट कर दिए हैं.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जु खरगे ने महाराष्ट्र के लिए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत को पर्यवेक्षक बनाया है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को भी यही जिम्मेदारी दी है. साथ ही कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी पर्मेश्वर को भी महाराष्ट्र का ऑब्जर्वर बनाया है.

 

 

चुनाव से पहले मिली थी जिम्मेदारी
दरअसल, महाराष्ट्र में चुनावों की घोषणा से पहले कांग्रेस ने अशोक गहलोत को मुंबई और कोंकण क्षेत्र में पार्टी का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया था. वहीं भूपेश बघेल को विदर्भ (अमरावती और नागपुर) में सीनियर ऑब्जर्वर बनाया था. दोनों ही नेता मुख्यमंत्री रह चुके हैं, ऐसे में पार्टी ने उनके अनुभव को देखते हुए ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.

Advertisement

झारखंड में इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी
इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने झारखंड के लिए भी ऑब्जर्वर बना दिए हैं. झारखंड में कांग्रेस ने सीनियर लीडर तारिक अनवर, मल्लू भट्टी विक्रमार्क और कृष्णा अल्लावरू को झारखंड में पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त किया है.

कांग्रेस ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद की स्थिति से निपटने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है. दरअसल पार्टी चुनाव के बाद के हर पहलू को मद्देनजर रख कर तैयारी कर रही है.

एग्जिट पोल में झटका
हालांकि एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस को झटका लगा है. महाराष्ट्र और झारखंड दोनों ही राज्यों में एग्जिट पोल के मुताबिक सरकार बनती नहीं दिखाई दे रही है. महाराष्ट्र में एनडीए की वापसी हो सकती है, जबकि झारखंड में एनडीए सत्ता में लौट सकती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *