सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

मनीष सिसोदिया ने कहा LG की मंजूरी से बनी थी नई शराब नीति, CBI कर ले जांच

2 मिनट पढ़ें
दिल्ली में स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर डिप्टी CM मनीष सिसोदिया बोले- ऐसे स्कूलों के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली में स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर डिप्टी CM मनीष सिसोदिया बोले- ऐसे स्कूलों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Advertisement

दिल्ली में नई शराब नीति की लेकर जारी बवाल के बीच उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर LG के फैसलों पर ही सवाल खड़े कर दिए है। मनीष सिसोदिया ने ये दावा किया है कि दिल्ली सरकार की नई शराब नीति को उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद ही लागू किया गया था। इसके साथ ही आज सिसोदिया ने कई अहम खुलासे किए। उन्होंने कहा कि मई 2021 में पॉलिसी उपराज्यपाल के पास भेजी गई थी। एलजी ने पॉलिसी के लिए सुझाव दिए। उनके सुझाव को शामिल करने के बाद जून 2021 में पॉलिसी को पास किया गया था। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि नई शराब नीति को रद्द करने का फैसला LG ने बिना कैबिनेट से बात किए बदल दिया। इससे दिल्ली सरकार को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। हमने इस मामले में सीबीआई को पत्र लिखा और जांच की मांग की है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम जानना चाहते हैं कि उपराज्यपाल ने यह फैसला किसके कहने पर लिया। सरकार को जो फायदा होना चाहिए वो हुआ नहीं। उसके पीछ यही कारण था कि पॉलिसी में अचानक बदलाव करना पड़ा। एलजी ने अगर अपना फैसला नहीं बदला होता तो सरकार को नुकसान की जगह करोड़ो रुपये का फायदा होता। सिसोदिया ने कहा कि एलजी ने अचानक अपना फैसला क्यों बदला और किसके कहने पर बदला, इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *