Delhi Congress protest: आम जनता की जेब पर डाका डाल रही,है भाजपा सरकार : विपिन शर्मा
नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : केंद्र सरकार ने देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 3.25 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दी हैं। प्रमुख डेयरी ब्रांडों ने दूध की कीमतों में 2 रुपए से 3 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली सहित देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने 16 मई को दिल्ली के सभी ब्लॉकों में पेट्रोल पंप व मदर डेयरी बूथों के बाहर विशाल ब्लॉक स्तरीय प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसी विषय पर बात करते हुए रोहताश नगर से पूर्व विधायक विपिन शर्मा ने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी की विफलता के कारण देश की जनता लगातार महंगाई की दोहरी मार झेल रही है। विपिन शर्मा ने कहा कि भाजपा के द्वारा बेतहाशा महंगाई सीधा सीधा आम जनता की जेब पर डाका डालना है।
विपिन शर्मा ने कहा कि पहले तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता से अपील करते है जो इस बात को दर्शाता है कि कहीं ना कहीं स्थितियां अब नरेंद्र मोदी और भाजपा के हाथों से निकल गई हैं और वह बेबस है फिर उसके बाद भाजपा दिन प्रतिदिन लगातार लोगों के रोजाना में इस्तेमाल होने वाली चीजों के दामों में बढ़ोतरी कर रही है जिससे जनता बहुत परेशानी में आ गई है। विपिन शर्मा ने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है, लोगों पर रोजगार नहीं है, लोगों की कमाई के साधन बंद हो रहे हैं और दूसरी तरफ अगर इतनी महंगाई होगी तो लोगों पर तो संकट आ जाएगा। विपिन शर्मा ने आगे कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी के शासन में आने वाला समय भारत देश के लिए बहुत कठिन है क्योंकि भाजपा और नरेंद्र मोदी के पास न तो कोई सोच है और न ही कोई विजन। विपिन शर्मा ने कहा कि कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ, भाजपा व नरेंद्र मोदी के कुशासन के खिलाफ, दिल्ली की जनता कांग्रेस के ब्लॉक स्तर पर विशाल प्रदर्शन में शामिल हो ताकि भाजपा और नरेंद्र मोदी के कानों में यह बात एक आवाज में जाए कि भाजपा व नरेंद्र मोदी की सरकार हर तरह से विफल सरकार है।



