सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

डेंगू से निपटने के लिए निगम के पास संसाधनों की कमी : मुकेश बंसल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

डेंगू से निपटने के लिए निगम के पास संसाधनों की कमी : मुकेश बंसल

 

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : राजधानी दिल्ली में प्रदूषण तो लगातार बढ़ ही रहा है डेंगू भी थमने का नाम नहीं ले रहा | यह कहना है कर्दम पुरी वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के निगम पार्षद मुकेश बंसल का | मुकेश बंसल कहते हैं दोनों ही मामलों में दिल्ली सरकार तथा दिल्ली नगर निगम नाकाम साबित हो रही है | नगर निगम हो या दिल्ली सरकार केवल बयानबाजी तक सीमित है जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल दूसरे राज्यों में चुनावी प्रचार
में जुटे है |

Advertisement

मुकेश बंसल कहते हैं |  दिल्ली में डेंगू का खतरा बढ़ गया है। लेकिन नगर निगम के पास डेंगू से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन ही नहीं है | इसका कारण यह है की हमें निगम  से दवाई कम मिल रही है पहले जब फॉगिंग की कुछ मशीनें खराब हो जाती थी तो  वार्डों में खरीद  कर नई फॉगिंग मशीनें उपलब्ध करवाई जाती थी लेकिन अब हमें दिल्ली नगर निगम में बैठी सरकार से नई फॉगिंग मशीनें कम  मिल रही है, वार्ड में जो पुरानी मशीनें  है बस उन्हीं से फॉगिंग करवाई जा रही है।

दिल्ली नगर निगम में शासित आम आदमी पार्टी की सरकार की तरफ से डेंगू की रोकथाम के लिए हमें उपयुक्त संसाधन भी नहीं मिल रहे है जिसमें फॉगिंग व अन्य कार्यों में इस्तेमाल किए जाने वाला डीजल और दवाई भी शामिल है, तो इसलिए जब दिल्ली नगर निगम की सरकार की तरफ से ही हमें कुछ नहीं मिल रहा तो मजबूरी में हमें भी कम सामान में काम करना पड़ रहा है। मुकेश बंसल कहते हैं अस्पतालों में डेंगू के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं  लोगों में हड़कंपन मचे इसलिए दिल्ली नगर निगम सही आंकड़े भी सामने नहीं ला रही है।  पहले हर सोमवार को दिल्ली नगर निगम के द्वारा रिपोर्ट जारी की जाती थी लेकिन अब विपक्ष के द्वारा यह मुद्दा उठाने के बावजूद दिल्ली नगर निगम की सरकार और महापौर डेंगू के सही आंकड़े सामने नहीं ला रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *