Home Breaking News खात्मे की कगार पर कोरोना की तीसरी लहर! 50 हजार से कम...

खात्मे की कगार पर कोरोना की तीसरी लहर! 50 हजार से कम हुए रोजाना मामले

0
176
खात्मे की कगार पर कोरोना की तीसरी लहर! 50 हजार से कम हुए रोजाना मामले
खात्मे की कगार पर कोरोना की तीसरी लहर! 50 हजार से कम हुए रोजाना मामले

 

देश में कोरोना की तीसरी लहर अब खात्मे की ओर है। पिछले कई दिनों से लगातार मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है। इस बीच कोरोना टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 172.81 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार रविवार तक देश में लगने वाली वैक्सीन की लेने वालों की संख्या 172.81 करोड़ पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के दैनिक मामलों में भी गिरावट दर्ज की गई है। देशभर में कोरोना के 44,877 नए केस दर्ज हुए है। जो एक दिन पहले 50,407 थे, देश में वर्तमान में एक्टिव केस 5,37,045 हैं. वहीं रिकवरी रेट वर्तमान में 97.55 प्रतिशत है।

ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,15,85,711

पिछले 24 घंटे में 1,17,591 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,15,85,711 हो गई है। इसके अलावा डेली पॉजिटिविटी रेट 3.17% है और साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 4.46% है। अब तक कुल 75.07 करोड़ कोरोना टेस्ट हुआ है, पिछले 24 घंटों में 14,15,279 कोरोना जांच हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here