सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरी1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे का शिकार, ओडिशा के बालासोर में पटरी से उतरी ट्रेन, कई यात्री फंसे, देखें तस्वीरें

2 मिनट पढ़ें

ओडिशा में पटरी से उतरी कोरोमंडल एक्सप्रेस, कई के घायल होने की खबर; राहत और बचाव शुरू

राहत और बचाव अभियान के लिए टीमें मौके के लिए रवाना, बालासोर के कलेक्टर को सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए।

कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हुई दुर्घटनाग्रस्त

ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास एक कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. राहत और बचाव अभियान के लिए टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं. विशेष राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार बालासोर के कलेक्टर को सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने के लिए मौके पर पहुंचने और राज्य स्तर से किसी भी अतिरिक्त मदद की आवश्यकता होने पर एसआरसी को सूचित करने का निर्देश दिया गया है. समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी है.

समाचार एजेंसी ने बताया है कि ओडिशा के बालासोर जिले में एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि बचाव दल उस जगह के लिए रवाना हो गए हैं जहां कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरी है.

दक्षिण रेलवे के सीपीआरओ ने बताया है कि, ओडिशा के बालासोर में बहानागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतर गई. ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *