सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

कांग्रेस नेता सुरजेवाला की फिसली जुबान, कहा- ‘सीता मैया का चीरहरण हुआ था’

2 मिनट पढ़ें
कांग्रेस नेता सुरजेवाला की फिसली जुबान, कहा- 'सीता मैया का चीरहरण हुआ था

कांग्रेस नेता सुरजेवाला की फिसली जुबान, कहा- 'सीता मैया का चीरहरण हुआ था

Advertisement

 

कांग्रेस के बाड़े से बाहर आए राज्यसभा चुनावों के प्रत्याशी कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की भाजपा पर निशाना साधते हुए जुबान फिसली गई। वो द्रौपदी के चीरहरण का उदाहरण देना चाहते थे, लेकिन वो कह गये कि जैसे सीता मैया का चीरहरण हुआ, वही लोग अब प्रजातंत्र का भी चीरहरण करना चाहते हैं। कांग्रेस नेता का यह बयान जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सुरजेवाला से सवाल पूछ रहे हैं कि सीता मैया का चीरहरण कब हुआ था। सुरजेवाला के इस बयान के बाद भाजपा नेताओं ने सुरजेवाला को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है।

Advertisement

कांग्रेस ने माता सीता पर अभद्र टिप्पणी करके चोट पहुंचाई

सोशल मीडिया पर भाजपा नेता इसे हिंदुओं का अपमान बता रहे हैं। भाजपा के प्रवक्ता और लोकसभा सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, कांग्रेस को हिंदुओं से इतनी घृणा क्यों है ? मंदिर-मंदिर घूमकर चुनावी पर्यटन करने वाले राहुल गांधी वैसे ही हिंदुत्व से चिढ़ते हैं। उनकी पार्टी राम का अपमान करती है। आज फिर कांग्रेस ने माता सीता पर अभद्र टिप्पणी करके चोट पहुंचाई है। शहजाद पूनावावाला ने ट्वीट कर कहा, मैं मुसलमान होते हुए भी जानता हूं कि सीता माता का चीरहरण नहीं हुआ था बल्कि द्रौपदी का हुआ था। लेकिन कांग्रेस ने श्री राम के ही अस्तित्व पर सवाल खड़े कर दिए थे। आप कोट के ऊपर जनेऊ पहन सकते हैं लेकिन सच्चाई सामने जरूर आ जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *