सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

दिल्ली चुनाव में बड़ा दांव चलने की तैयारी में कांग्रेस, जल्द करेगी 5 बड़ी गारंटियों का ऐलान

2 मिनट पढ़ें
कांग्रेस

दिल्ली चुनाव में बड़ा दांव चलने की तैयारी में कांग्रेस, जल्द करेगी 5 बड़ी गारंटियों का ऐलान

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने वोट बैंक को मजबूत करने में जुटी है. इस बीच आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी दिल्ली में चुनावी मुद्दे तय कर रही हैं.

वहीं इन सबके बीच विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने वोटरों को लुभाने के लिए पांच बड़ी गारंटियों की घोषणा करने की योजना बनाई है. इन गारंटियों को ‘न्याय’ के तहत शामिल किया गया है और इन्हें चरणबद्ध तरीके से 6 से 11 जनवरी, 2025 के बीच जारी किया जाएगा.

कांग्रेस की प्रमुख गारंटियां

महिलाओं के लिए डायरेक्ट कैश ट्रांसफर स्कीम

कांग्रेस महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक डायरेक्ट कैश ट्रांसफर स्कीम शुरू करने की योजना बना रही है, जिसमें पात्र महिलाओं को लगभग ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी. इससे पहले आप ने भी महिलाओं को 2100 रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान कर चुकी हैं.

समग्र बीमा कवरेज

पार्टी ने सभी निवासियों के लिए 20 रुपये लाख से अधिक की बीमा सुरक्षा प्रदान करने का वादा किया है, जिससे राजधानी में सामाजिक सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा.

बेरोजगार युवाओं को समर्थन

बेरोजगारी की समस्या से निपटने के लिए कांग्रेस ने बेरोजगार युवाओं को नकद प्रोत्साहन देने और उन्हें प्रशिक्षुता (अपरेन्टिसशिप) के जरिए कौशल विकास का मौका देने की योजना बनाई है.

परिवारों के लिए अद्वितीय राशन किट

परिवारों को सहायता देने के लिए, पार्टी एक विशेष राशन किट प्रदान करेगी जिसमें दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं शामिल होंगी. कांग्रेस का यह चरणबद्ध घोषणा अभियान मतदाताओं का ध्यान बनाए रखने और चुनावों तक चर्चा का केंद्र बने रहने के लिए तैयार किया गया है.

इन गारंटियों की औपचारिक शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, और सांसद प्रियंका गांधी द्वारा की जाएगी. कांग्रेस की यह पहल महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सेवा, बेरोजगारी, और खाद्य सुरक्षा जैसे प्रमुख मुद्दों को संबोधित कर पार्टी का चुनावी अभियान मजबूत करने की कोशिश मानी जा रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *