सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

CM नीतीश ने सियासी अटकलों पर लगाया विराम, बोले- ‘दो बार हो गई गलती लेकिन अब…’

3 मिनट पढ़ें
CM नीतीश

CM नीतीश ने सियासी अटकलों पर लगाया विराम, बोले- 'दो बार हो गई गलती लेकिन अब...'

Advertisement

Nitish Kumar News: प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में शनिवार को गोपालगंज पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने इधर-उधर की चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है. गोपालगंज कलेक्ट्रेट में विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम दो बार गलती से इधर से उधर चले गए थे, अब हमेशा साथ रहेंगे और बिहार के साथ देश का विकास करेंगे. सीएम नीतीश कुमार के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चल रही अटकलों पर विराम लग गया है.

‘हमलोग बिहार को आगे बढ़ा रहे हैं’

सीएम ने कहा कि पहले हिन्दू-मुस्लिम के बीच विवाद की खबरें आती थीं. जब बिहार के लोगों ने हमलोगों को काम करने का मौका दिया, तब से बिहार की स्थिति बदली है. हर क्षेत्र में विकास के काम किए जा रहे हैं. किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया है. हमलोग मिलकर लगातार बिहार को आगे बढ़ा रहे हैं. सीएम ने कहा कि बिहार का कोई भी इलाका विकास से अछूता नहीं है. हमलोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलिया के निर्माण का काम बड़े पैमाने पर कराया है जिसके कारण बिहार के किसी भी कोने से पहले छह घंटे में लोग पटना पहुंचते थे, अब उसे घटाकर पांच घंटे किया गया है. इसके लिए हर प्रकार से काम किया जा रहा है.

सीएम ने कहा कि वर्ष 2020 तक हमलोगों ने आठ लाख लोगों को सरकारी नौकरी प्रदान कर दी थी. उसके बाद हमलोगों ने 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसे बढ़ाकर 12 लाख किया गया है. अब तक नौ लाख लोगों को सरकारी नौकरी दे दी गयी है. इसके अलावा 10 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. अब तक 24 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराया गया है. वर्ष 2025 में 12 लाख लोगों को सरकारी नौकरी तथा 34 लाख लोगों को रोजगार मुहैया करा दिया जाएगा.

Advertisement

सीएम ने गिनाए कई किए हुए काम

सीएम ने ये भी कहा कि सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया है. मदरसों को सरकारी मान्यता दी गई है. हमलोगों ने बिहार में जाति आधारित गणना कराई जिसमें 94 लाख गरीब परिवारों को चिह्नित किया गया है, जो हर जाति से जुड़े हैं. ऐसे गरीब परिवारों को प्रति परिवार दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है ताकि वे अपना जीविकोपार्जन कर सकें. सीएम नीतीश कुमार ने गोपालगंज में लगभग 140 करोड़ रुपये की लागत से 72 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. इनमें 61 योजनाओं का उद्घाटन 71.69 करोड़ रुपये की लागत से किया गया, जबकि 11 योजनाओं का शिलान्यास 67.33 करोड़ रुपये की लागत से किया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *