सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

स्कूलों के आसपास धड़ल्ले से बेचे जा रहे थे सिगरेट, दिल्ली पुलिस ने 70 दुकानों पर की छापेमारी

3 मिनट पढ़ें

स्कूलों के आसपास धड़ल्ले से बेचे जा रहे थे सिगरेट, दिल्ली पुलिस ने 70 दुकानों पर की छापेमारी

delhi police action with ncb raided 70 tobacco shops near school - दिल्ली  पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कूलों के पास बेच रहे थे तंबाकू, 70 दुकानों पर  छापेमारी, एनसीआर न्यूज

दिल्ली पुलिस ने स्कूलों के आसपास सिगरेट बेचने वाली दुकानों पर कार्रवाई की है. केंद्र सरकार और उप-राज्यपाल के निर्देशों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई की है.

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की अपराध शाखा ने एक ही दिन के ऑपरेशन में राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों के पास चल रही सिगरेट (Cigarette) की 70 दुकानों पर छापे मारे. एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि कुल 31 क्षेत्रों की पहचान की गई जहां पान खोखा/ बीड़ी/गुटखा विक्रेता शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में सक्रिय और तंबाकू उत्पाद बेचने में लिप्त पाए गए.

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि गृह मंत्रालय और दिल्ली के उपराज्यपाल के निर्देशों के अनुसार, शैक्षणिक संस्थानों के पास नशीले पदार्थों की तस्करी और वितरण में शामिल व्यक्तियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने पर ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया गया है. यादव ने कहा कि यह भी महसूस किया गया कि बच्चों में नशीली दवाओं के खतरे को रोकने के लिए न केवल नशीली दवाओं के तस्करों के खिलाफ, बल्कि सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (सीओपीटीए) का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जरूरत है.

इन दुकानों के कारण पड़ती है बच्चों में लत

रविंद्र यादव ने कहा, “विशेष रूप से स्कूल परिसर के पास तम्बाकू उत्पाद, यानी पान/सिगरेट/बीड़ी/गुटका बेचने वाले पनवाड़ी/खोखा विक्रेता स्कूल जाने वाले बच्चों को बीड़ी/गुटका आदि के सेवन के लिए आकर्षित करते हैं, जो किसी भी तरह के ड्रग्स की लत की शुरुआत है. छोटे बच्चे और कॉलेज जाने वाले छात्र शुरू में इनका सेवन करते हैं और बाद में घातक नशीले पदार्थों के साथ-साथ सिंथेटिक दवाओं के जाल में फंस जाते हैं.”

शिक्षा विभाग से डेटा लेकर की गई जांच

व्यापक औचक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एनसीबी की टीमों के साथ पूरी दिल्ली में एक साथ संयुक्त कार्रवाई की योजना बनाई गई थी. यादव ने कहा, “शुरुआत में, शिक्षा विभाग से डेटा लिया गया और स्थानीय जांच की गई. पूरी दिल्ली में कुल 31 क्षेत्रों की पहचान की गई, जहां विक्रेता सक्रिय पाए गए और शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने में लिप्त पाए गए.

31 टीमों ने की छापेमारी

पुलिस अधिकारी ने बताया, ”हमने 31 टीमें बनाईं और उपरोक्त तंबाकू विक्रेताओं पर औचक छापेमारी की गई. कुल 70 विक्रेता कोटपा एक्ट के तहत नियमों का उल्लंघन करते पाए गए. इसलिए उनके खिलाफ 70 चालान काटे गए.” यादव ने कहा, “यह एक अनोखा ऑपरेशन है जो शैक्षणिक संस्थानों के पास सक्रिय विक्रेता संचालकों को एक कड़ा संदेश देने के लिए एक ही दिन में पूरी दिल्ली में चलाया गया.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *