सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 25 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna Pollution: सफाई के नाम पर भारी नौटंकी, यमुना आज भी मैली – विपिन शर्माDelhi Village Urbanisation: 48 गांवों के शहरीकरण से खुलेगा विकास का नया रास्ता, लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं – डॉ. यूके चौधरीDelhi Pollution Control: प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार पूरे समर्पण से कार्य कर रही है – संजय गोयलNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तारChuru Road Accident: राजस्थान के चूरू में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत और मासूम गंभीर

तिहाड़ जेल से AAP नेता सत्येंद्र जैन का मसाज लेते वीडियो हुआ वायरल

2 मिनट पढ़ें

दिल्ली के पूर्व स्वास्थय मंत्री सत्येन्द्र जैन का जेल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर भाजपा के नेता AAP सरकार पर हमला कर रहे हैं तो वहीं आम आदमी पार्टी का कहना है कि सत्येन्द्र जैन को चोट लगी थी। डॉक्टर की सलाह पर ही उन्हें थेरेपी दी जा रही है। वीडियो शेयर कर भाजपा ने एक बीमार व्यक्ति का मजाक उड़ाया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि कट्टर बेईमान ठग कानूनों का उल्लंघन कर दिल्ली की तिहाड़ जेल में मजे ले रहा है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए कहा कि ‘वह’ कई महीनों से जेल में बंद है, लेकिन अभी तक मंत्री पद से बर्खास्त नहीं किया गया है। वीडियो में वीवीआईपी कल्चर नजर आ रहा है। वीडियो देखकर हम आपसे सवाल पूछ रहे हैं, अरविंद केजरीवाल कहां छिपे हैं? दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने ट्वीट में लिखा है- ‘आम आदमी पार्टी ने कानून की क्या खूब धज्जियां उड़ाईं! देखिए कैसे हवाला मामले में लंबे अरसे से बंद सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल से अपने गुर्गों के साथ मौज कर रहे हैं..। बड़े आराम से पांव दबवा रहे हैं, इसलिए ऐसे मंत्री को बर्खास्त नही करते अरविंद केजरीवाल ताकि जेल से धंधा चलना न बंद हो जाए? आपको बता दें कि सत्येन्द्र जैन का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर पलटवार किया है। सिसोदिया ने कहा कि सत्येंद्र जैन के स्पाइन-इंजरी के दो ऑपरेशन हुए हैं। उनको डॉक्टर ने रेगुलर फ़िज़ियोथेरेपी बताई है। कोविड के बाद से उनके लंग्स में पैच है जो अभी ठीक नहीं हुआ है। किसी आदमी की बीमारी और उसको दिए जा रहे इलाज का मज़ाक़ बनाने की सोच ही बहुत घटिया है।

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *