सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 25 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna Pollution: सफाई के नाम पर भारी नौटंकी, यमुना आज भी मैली – विपिन शर्माDelhi Village Urbanisation: 48 गांवों के शहरीकरण से खुलेगा विकास का नया रास्ता, लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं – डॉ. यूके चौधरीDelhi Pollution Control: प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार पूरे समर्पण से कार्य कर रही है – संजय गोयलNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तारChuru Road Accident: राजस्थान के चूरू में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत और मासूम गंभीर

श्रद्धा मर्डर केस में सबूत जुटाने के लिए उत्तराखंड पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम

3 मिनट पढ़ें

दिल्ली के महरौली इलाके में हुए श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। आरोपी आफताब इतना शातिर है कि हर दिन अपने बयान बदल रहा है। एक तरफ कोर्ट ने उसका नैर्को टेस्ट कराने का आदेश दे दिया है तो वहीं पुलिस सबूतों को खंगालने के लिए आज उत्तराखंड के तोष गांव पहुंची। यहां भी पुलिस की टीम स्थानीय लोगों से पूछताछ करेगी। पुलिस मुख्य रूप से तीन साक्ष्यों की तलाश कर रही है, जिसमें मोबाइल, हथियार और श्रद्धा के कपड़े शामिल हैं। आफताब को लेकर दिल्ली पुलिस गुरुग्राम के डीएलएफ फेज 2 पहुंची थी, जहां मेटल डिटेक्टर से उसकी तलाशी ली गई। जंगल, फ्लैट, खाली प्लॉट जैसी तमाम जगहों को खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस खाली लौटी है। इसके अलावा महरौली के जंगलों के साथ-साथ गुरुग्राम, हिमाचल और उत्तराखंड के जंगलों में भी सबूतों की तलाश में जुटी है।

CCTV फुटेज आया सामने

सबूत जुटाने के लिए आज दिल्ली पुलिस की एक टीम गुरुग्राम में डीएलएफ फेज-3 पहुंची। उधर, दिल्ली पुलिस की एक टीम सबूत जुटाने के लिए उत्तराखंड रवाना हो गई है। आज पुलिस को एक सुराग हाथ लगा है, जिससे उसे मामले को सुलझाने में मदद मिल सकती है। दिल्ली पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें आफताब नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आज पुलिस गुरुग्राम भी गई थी। पुलिस ने यहां मेटल डिटेक्टर से जांच की। हालांकि इस दौरान पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। इसके अलावा पुलिस ने आज आफताब के फ्लैट से श्रद्धा के कपड़े समेत सारे कपड़े बरामद कर लिए।

इस मामले में दिल्ली पुलिस को आज एक अहम सबूत हाथ लगा है। पुलिस को आफताब का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जो 18 अक्टूबर का है। इसमें आरोपी आफताब के हाथ में एक बैग नजर आ रहा है। पुलिस को शक है कि आफताब 18 अक्टूबर को श्रद्धा के क्षत-विक्षत शरीर के बचे हुए टुकड़े को फेंकने गया था। इस बीच पुलिस की टीम मेटल डिटेक्टर के साथ गुरुग्राम पहुंची है। पुलिस को कल इसी जगह से कुछ सबूत बरामद हुए थे। पुलिस को शक है कि कातिल आफताब ने हथियार को गुरुग्राम में ही डंप किया है। लिहाजा पुलिस मेटल डिटेक्टर की मदद से इसकी तलाश कर रही है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की एक टीम आफताब के परिवार से पूछातछ करने के लिए मुंबई जाएगी। इतना ही नहीं परिवार को समन जारी होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *