सिख समाज के उत्थान के लिए भाजपा कर रही है काम : गुरमीत सिंह सूरा
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) सिख समाज के उत्थान के लिए केवल भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है | यह कहना है पश्चिमी जिला भाजपा के सह प्रभारी सरदार गुरमीत सिंह सूरा का | गुरमीत सूर कहते हैं आप -कांग्रेस का 4 राज्यों में गठबंधन क्या अब भी अपने मेनिफेस्टो में 1984 सिख विरोधी दंगे, एसआईटी और न्याय की बात करेंगे अरविंद केजरीवाल? किस मुँह से जाएंगे |
गुरमीत सूरा कहते हैं सिख समुदाय के लिए भारतीय राजनीति में विशेष महत्व है। उन्होंने इतिहास में अपने साहसिक संघर्ष और सामाजिक योगदान के माध्यम से अपना स्थान बनाया है। लेकिन, 1984 के सिख दंगों के बाद हुए घोर उत्पीड़न और न्याय की कमी के मामले में सिख समुदाय को न्याय मिलना अभी भी अधूरा है।
इस संदर्भ में गुरमीत सिंह कहते हैं “सिख समुदाय की भावनाओं और उनकी मांगों को अनदेखा करने वाला यह गठबंधन केजरीवाल के राजनितिक को खत्म करने वाला है ।अब सवाल यह है कि आप और कांग्रेस किस मुंह से सिख समाज के सामने जाएंगे?” गुरमीत सूरा ने सिख समुदाय से अपील की है कि “सिखों के हक की रक्षा और न्याय की मांग को भारतीय जनता पार्टी इक लौटी ऐसी पार्टी है जो सदैव सिख समाज के उत्थान हेतु कार्य कर रही है । इसी लिए आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपना बहुमूल्य समर्थन दे |