शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली सरकार कर रही है बड़ा सुधार : निर्मल गुप्ता
ट्रिपल इंजन सरकार का मिलने लगा जनता को लाभ
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार स्कूली बच्चों के लिए नई नई योजना लेकर आ रही है | इन योजनाओं से दिल्ली के बच्चों को अच्छा ख़ासा लाभ मिलेगा | यह कहना है आर.डब्लू.ए.विवेक विहार के अध्यक्ष निर्मल गुप्ता का | निर्मल गुप्ता कहते हैं दो दिन पूर्व ही दिल्ली की भाजपा सरकार नें निर्णय लिया था स्कूलों के क्लासरूम में 18 हजार से ज्यादा स्मार्ट ब्लैकबोर्ड बनवाये जायेगें |
डिजिटल क्लास रूम के लिए दिल्ली सरकार नें बाकायदा 900 करोड़ रूपये से अधिक बजट की व्यवस्था भी की है | सी.एम.श्री स्कूलों की व्यवस्था भी दिल्ली सरकार करने जा रही है | अब ताजा फरमान के तहत दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने एक आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 से प्रत्येक कक्षा में कम से कम एक विषय अंग्रेजी माध्यम से पढना होगा |
निर्मल गुप्ता कहते हैं इस नई व्यवस्था से हिंदी माध्यम से पढाई करने वाले बछो को भी भले ही एक विषय में लेकिन इंग्लिश तो पढनी ही पड़ेगी इससे बच्चों को इंग्लिश का ज्ञान भी अच्छे से मिलेगा जो उनके आगे काम आएगा | निर्मल गुप्ता कहते हैं दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले जो बच्चे अंग्रेजी माध्यम से पढ़ना चाहते हैं, उनका एक अलग सेक्शन होगा। सरकार नें अभिभावकों की मांग पर यह फैसला लिया है। सरकार का मानना है कि इस पहल से छात्रों को आगे चलकर साइंस, टेक्नोलॉजी और ग्लोबल करियर की तैयारी में मदद मिलेगी।
निर्मल गुप्ता कहते हैं दिल्ली सरकार के इस फैसले का उन बच्चों को बहुत फायदा मिलेगा, जो प्राइवेट स्कूलों में जाकर इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई करने में सक्षम नहीं है। यह फैसला उन लगातार आती अभिभावकों की मांग के बाद लिया गया है, जो चाहते थे कि उनके बच्चों को इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई का विकल्प मिले। शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे छात्रों की रुचि और योग्यता के आधार पर अंग्रेजी माध्यम के सेक्शन में प्रवेश सुनिश्चित करें. इसके लिए स्कूलों को उच्च गुणवत्ता वाली अंग्रेजी शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने और पाठ्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कहा गया है. साथ ही, स्कूलों को इस बदलाव को आधिकारिक रिकॉर्ड और यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया गया है, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुव्यवस्थित रहे |
निर्मल गुप्ता कहते हैं यह कदम दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों के समकक्ष लाने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने पर जोर दिया जा रहा है. अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई से न केवल छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी पहचान बना सकेंगे. निर्मल गुप्ता कहते हैं रेखा गुप्ता सरकार तकरीबन रोजाना ही जनहित में कोई ना कोई निर्णय लेती है | इससे लगता है दिल्ली की जनता को अब ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ मिलना शुरू हो गया है |



