राजधानी में बरसात के बाद जलभराव नहीं होने का मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का दावा हास्यापद : परमानन्द शर्मा

0
29
परमानन्द शर्मा
राजधानी में बरसात के बाद जलभराव नहीं होने का मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का दावा हास्यापद : परमानन्द शर्मा

राजधानी में बरसात के बाद जलभराव नहीं होने का मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का दावा हास्यापद : परमानन्द शर्मा

सी.एम.के इलाके में खुद भरा पानी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता नें जो दावा किया है राजधानी दिल्ली में बरसात के दौरान जलभराव नहीं हुआ बेहद ही हास्यपद है | आल यह है कि खुद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्वाचन क्षेत्र शालीमार बाग में जलभराव देखने को मिला |

यह कहना है बाबरपुर विधानसभा से कांग्रेस के प्रभारी पूर्व निगम प्रत्याशी परमानंद शर्मा का | परमानन्द शर्मा कहते हैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भारी बारिश के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार कुछ क्षेत्रों में समस्याओं के समाधान के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। मुख्यमंत्री का यह दावा झूठ का पुलिंदा है असलियत यह है कि बुधवार को हुई बरसात के बाद शायद ही दिल्ली का कोई इलाका बचा हो जहां जलभराव नहीं हुआ हो |

परमानन्द शर्मा नें कहा मुख्यमंत्री जी को नई दिल्ली के साथ-साथ यमुनापार का दौरा भी करना चाहिए था यहाँ दिल्ली की एक तिहाई आबादी रहती है | यदि वे यहाँ आती तो उन्हें पता चलता यहां के क्या हालात थे | आलम यह था कि तमाम मुख्य मार्गो पर घंटो जलभराव रहा ,विकास मार्ग रहा हो या वजीराबाद रोड ,कृष्णा नगर मार्किट रही हो या मंडोली रोड रामनगर ,लोनी रोड रहा हो या गांधी नगर सभी जगह लबालब पानी भरा था |

शाहदरा पुल के नीचे तो कई-कई फुट पानी भरा था लोगो के वाहन तक डूबते देखे गए | लोगो नें सोशल मीडिया पर जलभराव की अनेक तस्वीरें पोस्ट की हुई है कम से कम मुख्यमंत्री जी को उन्हें ही देख लेना चाहिए | यदि वे देख लेती तो शायद ऐसा बयान नहीं देती | परमानन्द शर्मा कहते हैं जलभराव के लिए पूरी तरह से ट्रिपल इंजन की सरकार और अधिकारी जिम्मेदार हैं जिन्होंने बार-बार चेतावनी के बावजूद घोर लापरवाही बरती | परमानन्द शर्मा कहते हैं जिस तरह से पूरे एक दशक तक आम आदमी पार्टी की सरकार लोगो को गुमराह करती रही ठीक उसी तर्ज पर भाजपा सरकार भी केवल बयानबाजी ही कर रही है जबकि जमीन पर उतर कर कोई काम नहीं किया जा रहा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here