बरसात में दिल्ली हुई पानी-पानी सरकार के दावे बहते दिखे सड़कों पर : अरुण तोमर

0
31
अरुण तोमर
बरसात में दिल्ली हुई पानी-पानी सरकार के दावे बहते दिखे सड़कों पर : अरुण तोमर

बरसात में दिल्ली हुई पानी-पानी सरकार के दावे बहते दिखे सड़कों पर : अरुण तोमर

सैकड़ों स्थानों पर भरा कई-कई फुट पानी

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली ,राजधानी दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में कल बुधवार से ही रह-रह कर बरसात हो रही है | जाहिर सी बात है बरसात होगी तो पानी भी रहेगा ,और पानी भरेगा तो ट्रैफिक भी जाम होगा और ट्रैफिक जाम होगा तो लोगो को परेशानी भी होगी और लोग परेशान होंगे तो सरकार को और वह भी ट्रिपल इंजन की सरकार को कोसेंगें | बिलकुल ठीक समझे आप बरसात के बाद यह सब हुआ और लोगो नें जमकर ट्रिपल इंजन की सरकार को कोसा | यह कहना है आम आदमी पार्टी घोंडा विधानसभा के पूर्व संगठन मंत्री अरुण तोमर का |

अरुण तोमर कहते हैं मानसून से पहले और मानसून आने के बाद राजधानी दिल्ली में तकरीबन सात-आठ बार बरसात हुई है और हर बार दिल्ली की सडकें बरसती पानी से लबालब भरी हैं | और हर बार दिल्ली की मुख्यमंत्री तथा सिंचाई एवं बाढ़ नियन्त्रण विभाग के मंत्री प्रवेश वर्मा नें दावा किया है अगली बरसात में पानी नहीं भरेगा ,और यदि भरेगा तो जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी ,बावजूद इसके हर बरसात के दौरान दिल्ली सरकार के दावे बरसती पानी के साथ बहते दिखे |

बुधवार की शाम और वीरवार को हुई बरसात नें एक बार फिर से सरकारी दावों की जमकर धुलाई की आलम यह रहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का क्षेत्र रहा हो या जल मंत्री प्रवेश वर्मा का सब जगह बरसती पानी नें सरकारी दावों की कलई खोली या दूसरे शब्दों में सरकार को आईना दिखाया |

भाजपा के झूठे वादों पर सवाल उठाते हुए, अरुण तोमर नें कहा , मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता,और जल मंत्री प्रवेश वर्मा तथा अन्य मंत्रियों और नेताओं ने बड़े-बड़े दावे किए थे कि इस साल दिल्ली नहीं डूबेगी। उन्होंने कहा कि जलभराव रोकने के लिए सभी आवश्यक तैयारी कर ली गई है। अगर सब कुछ ठीक था, तो कुछ घंटे घंटे की बारिश के बाद दिल्ली में सैकड़ों स्थानों पर जलभराव क्यों हुआ | अरुण तोमर कहते हैं दिल्ली के एक तिहाई आबादी वाले यमुनापार की हालत तो सबसे ज्यादा खस्ता देखी गई | लोगो के दुपहिया वाहन तक पानी में डूबते दिखे ,लोगो को जलभराव वाले स्थान से दूसरी पार जाने के लिए पचास-पचास रूपये तक देने पड़े |

चंद घंटे की बारिश ने दिल्ली की तैयारियों की पोल खोल दी. कल रात दिल्ली के मयूर विहार इलाके में नेशनल हाइवे 24 के नीचे की सड़क पर दो फीट से ज्यादा पानी भर गया | अरुण तोमर नें कहा दिल्ली सरकार, एमसीडी, केंद्र सरकार को दिल्ली के लोगों की परवाह नहीं है। सारे सरकारी दावे हवा-हवाई साबित हुए । भाजपा नेता दिल्ली के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। हकीकत यह है कि उन्होंने शहर में जलभराव से निपटने के लिए कोई ठोस काम नहीं किया है। अरुण तोमर कहते हैं ट्रिपल इंजन की सरकार हर मामले में फेल साबित हो रही है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here